देश के 23 IITs में CS की सीटों का पूरा गणित, देखें कैटेगरी वाइज लिस्ट

IIT CSE Seats: क्या आप भी आईआईटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहते है. जानें देश के कुल 23 IITs में CS ब्रांच की कितनी सीटें हैं. नीचे कैटेगरी वाइज सीटों की पूरी लिस्ट दी गई है.

IIT CSE Seats: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) को सबसे पॉपुलर और मनपसंद ब्रांच माना जाता है. हर साल देश के लाखों छात्र इस ब्रांच में एडमिशन पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड जैसी कठिन परीक्षाओं से गुजरते हैं. जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट आने के बाद JoSAA के जरिए काउंसलिंग शुरू होती है. इस काउंसलिंग में सही कॉलेज चुनना और सीटों के गणित को समझना बहुत जरूरी है. 

IIT CSE Seats: 23 आईआईटी में कंप्यूटर साइंस की सीटें 

देश के सभी 23 आईआईटी में कुल मिलाकर लगभग 18000 से ज्यादा सीटें हैं. इनमें से सबसे ज्यादा मारामारी कंप्यूटर साइंस (CSE) की सीटों के लिए होती है. पिछले डेटा के अनुसार, सभी आईआईटी को मिलाकर कंप्यूटर साइंस की कुल 2,129 सीटें हैं. इसमें से 1,897 सीटें मुख्य रूप से कैटेगरी वाइज बंटी हुई हैं, जबकि 232 सीटें लड़कियों के लिए फीमेल सुपरन्यूमरेरी (अतिरिक्त) कोटे के तहत रखी गई हैं. यही वजह है कि इस ब्रांच के लिए कटऑफ हमेशा सबसे हाई जाती है. 

IIT CSE Seats Matrix: कैटेगरी वाइज कुल सीटें  

आईआईटी (IIT) का नामओपन (ऑल इंडिया)GEN-EWSOBC-NCLSCSTलड़कियों के लिए (अतिरिक्त सीटों सहित)
IIT भुवनेश्वर276179416
IIT बॉम्बे611541231139
IIT मंडी256169416
IIT दिल्ली3182011520
IIT इंदौर255169417
IIT खड़गपुर4292816830
IIT हैदराबाद208135314
IIT जोधपुर256169416
IIT कानपुर4092614727
IIT मद्रास276189518
IIT गांधीनगर185127313
IIT पटना267179518
IIT रुड़की3482213622
IIT-ISM धनबाद43102915827
IIT रोपड़2792413724
IIT-BHU वाराणसी48123117931
IIT गुवाहाटी3592313623
IIT भिलाई195127412
IIT गोवा1639529
IIT पलक्कड़1238529
IIT तिरुपति165114411
IIT जम्मू1338538
IIT धारवाड़205137413

IIT CSE Seats: पहले ही राउंड में फुल हो जाती हैं सीटें 

आईआईटी में एडमिशन के लिए JoSAA कई राउंड की काउंसलिंग कंडक्ट करता है. लेकिन कंप्यूटर साइंस ब्रांच की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि काउंसलिंग के पहले ही राउंड में लगभग सभी टॉप आईआईटी की सीएस सीटें पूरी तरह से भर जाती हैं. इसके बाद के राउंड में केवल वही सीटें बचती हैं जो किसी छात्र द्वारा सीट छोड़ने या डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी के कारण खाली होती हैं. इसलिए छात्रों को अपनी रैंक के हिसाब से बहुत सोच-समझकर चॉइस फिलिंग करनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: JEE Advanced रिजल्ट जल्द, तब तक जान लें IIT कानपुर के टॉप कोर्सेज 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >