IIT बॉम्बे या IIT मद्रास? CS के लिए कौन सा कॉलेज है बेस्ट, काउंसलिंग से पहले देखें रैंक

IIT CSE Cutoff: IIT बॉम्बे और IIT मद्रास में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को कितनी रैंक की जरूरत होती है. जोसा काउंसलिंग के पहले जान लें CSE ब्रांच का कटऑफ क्या रहा है.

IIT CSE Cutoff: जेईई एडवांस्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद सभी छात्रों और पेरेंट्स का पूरा ध्यान इस बात पर होता है कि उन्हें देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस (CSE) ब्रांच मिल पाएगी या नहीं. जब बात बेस्ट आईआईटी की आती है, तो आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है.

इन दोनों ही इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर साइंस (IIT CSE Cutoff) में सीट पाना एक बहुत बड़ा अचीवमेंट माना जाता है. साल 2026 की जोसा (JoSAA) काउंसलिंग शुरू होने से पहले, आपके लिए पिछले साल (2025) के राउंड-1 के कटऑफ और ओपनिंग-क्लोजिंग रैंक को समझना बहुत जरूरी है, ताकि आप अपनी चॉइस फिलिंग ठीक से कर सकें.

क्या होती है ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक?

बहुत से छात्र इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर ये ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक क्या है. आसान शब्दों में समझें तो ‘ओपनिंग रैंक’ का मतलब है वह सबसे पहली रैंक जिस पर किसी कॉलेज की किसी खास ब्रांच में एडमिशन की शुरुआत हुई. वहीं ‘क्लोजिंग रैंक’ का मतलब होता है वह आखिरी रैंक जिसके बाद उस ब्रांच में सीटें फुल हो गईं और एडमिशन बंद हो गया. अगर आपकी रैंक क्लोजिंग रैंक से बाहर है, तो आपको उस कॉलेज में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है.

IIT CSE Cutoff: NIRF रैंकिंग में दोनों का जलवा

देश के टॉप कॉलेजों को परखने के लिए एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग को सबसे सटीक माना जाता है. साल 2025 की इंजीनियरिंग कैटेगरी की रैंकिंग में आईआईटी मद्रास ने पूरे देश में पहला स्थान (Rank 1) हासिल किया है. वहीं आईआईटी बॉम्बे भी लगातार टॉप-3 में अपनी जगह बनाए हुए है. पढ़ाई, प्लेसमेंट और रिसर्च के मामले में ये दोनों ही कॉलेज लाजवाब हैं, यही वजह है कि टॉप रैंकर्स की पहली पसंद यही दोनों इंस्टीट्यूट होते हैं.

IIT बॉम्बे: कंप्यूटर साइंस अनुमानित कटऑफ

आईआईटी बॉम्बे की CSE ब्रांच का क्रेज छात्रों में अलग ही लेवल पर देखने को मिलता है. जोसा 2025 के राउंड-1 के डेटा के मुताबिक, यहां की कटऑफ लिस्ट कुछ इस तरह रही: 

कैटेगरीओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
जनरल 166
ईडब्ल्यूएस (EWS)520
ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL)624
एससी (SC)131
एसटी (ST)219
लड़कियों के लिए 29296

IIT मद्रास: कंप्यूटर साइंस अनुमानित कटऑफ

नंबर 1 इंस्टीट्यूट होने के नाते आईआईटी मद्रास का कटऑफ भी बहुत हाई रहता है. हालांकि, आईआईटी बॉम्बे के मुकाबले यहां रैंक में थोड़ी राहत जरूर मिल जाती है. 2025 के डेटा नीचे देख सकते हैं:

कैटेगरीओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
जनरल / ओपन79171
ईडब्ल्यूएस (EWS)2129
ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL)2628
एससी (SC)1043
एसटी (ST)728
लड़कियों के लिए (जनरल फीमेल)369805
लड़कियों के लिए (ओबीसी फीमेल)176465

दोनों IIT में मुकाबला: कहां है ज्यादा कंप्टीशन?

अगर हम दोनों कॉलेजों के डेटा की तुलना करें, तो साफ पता चलता है कि IIT बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस के लिए कंप्टीशन थोड़ा ज्यादा टफ है. जनरल कैटेगरी में जहां आईआईटी बॉम्बे 66 रैंक पर ही पैक हो जाता है, वहीं आईआईटी मद्रास में 171 रैंक तक चांस बना रहता है. इसका मतलब यह है कि जेईई एडवांस्ड के टॉप 100 रैंकर्स में से ज्यादातर छात्र आईआईटी बॉम्बे (IIT CSE Cutoff) को अपनी पहली प्राथमिकता चुनते हैं.

जोसा काउंसलिंग 2026 के लिए जरूरी बातें

अगर आप 2026 की जोसा काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे हैं, तो यह बात ध्यान रखें कि हर साल स्टूडेंट्स की पसंद और एग्जाम लेवल के हिसाब से ये रैंक थोड़ी-बहुत बदल सकती हैं. इसलिए चॉइस फिलिंग करते समय सिर्फ एक कॉलेज के भरोसे न रहें. अपनी रैंक के अनुसार आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी मद्रास (IIT CSE Cutoff) दोनों को अपनी लिस्ट में सही क्रम में रखें और ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर लगातार नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: JEE एडवांस्ड का झंझट नहीं, Main Score से पाएं इस टॉप कॉलेज में एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >