Exam Stress से परेशान? इन 5 स्मार्ट तरीकों से दिमाग को रखें शांत

How to Handle Exam Stress: एग्जाम के नाम से डर लगता है. सिलेबस और नंबरों के प्रेशर को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 स्मार्ट टिप्स. जानें कैसे सही टाइम टेबल और बेहतर लाइफस्टाइल से आप अपने दिमाग को शांत रख सकते हैं.

How to Handle Exam Stress: आजकल एग्जाम का नाम सुनते ही ज्यादातर स्टूडेंट्स परेशान हो जाते हैं. सिलेबस का प्रेशर, अच्छे नंबर लाने की टेंशन और घर वालों की उम्मीदें सब मिलकर दिमाग को पूरी तरह से थका देते हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. थोड़ी समझदारी और सही तरीके अपनाकर (How to Handle Exam Stress) आप अपने दिमाग को शांत रख सकते हैं और एग्जाम में बेहतर परफॉर्मेंस भी कर सकते हैं. 

How to Handle Exam Stress:

स्मार्ट तरीके से टाइम टेबल बनाएं

अक्सर स्टूडेंट्स टाइम टेबल तो बना लेते हैं, लेकिन उसे फॉलो नहीं कर पाते.  इससे और ज्यादा स्ट्रेस बढ़ जाता है. इसलिए ऐसा टाइम टेबल बनाएं जो आपके लिए रियलिस्टिक हो और काम कर सकें. हर सब्जेक्ट को थोड़ा-थोड़ा समय दें और बीच में ब्रेक जरूर रखें.  लगातार पढ़ाई करने से दिमाग जल्दी थक जाता है. 

ब्रेक लेना भी है जरूरी

कई स्टूडेंट्स सोचते हैं कि बिना रुके पढ़ना ही सफलता की कुंजी है, लेकिन ये पूरी तरह सही नहीं है. हर 40 से 50 मिनट के बाद 5-10 मिनट का छोटा ब्रेक लें. इस दौरान आप टहल सकते हैं, म्यूजिक सुन सकते हैं या हल्का-फुल्का स्ट्रेचिंग कर सकते हैं.  इससे दिमाग फ्रेश रहता है. 

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं

खाना और नींद दोनों का सीधा असर आपके दिमाग पर पड़ता है. जंक फूड और ज्यादा कैफीन से बचना चाहिए. हल्का और पौष्टिक खाना खाएं.  साथ ही रोज कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर लें.  नींद पूरी नहीं होगी तो पढ़ाई में मन नहीं लगेगा और स्ट्रेस और बढ़ेगा. 

पॉजिटिव सोच रखें

नेगेटिव सोच स्ट्रेस को कई गुना बढ़ा देती है. अगर आप बार-बार ये सोचेंगे कि मुझसे नहीं होगा, तो आपका कॉन्फिडेंस गिर जाएगा. हमेशा छोटी-छोटी उपलब्धियों पर खुद को शाबाशी देना भी जरूरी है. 

सोशल मीडिया से दूरी बनाएं

एग्जाम के समय सोशल मीडिया सबसे बड़ा ध्यान भटकाने वाला फैक्टर होता है. दूसरों की पढ़ाई या रिजल्ट देखकर आप खुद को कम समझने लगते हैं. इसलिए पढ़ाई के दौरान मोबाइल का यूज लिमिय में करें.

यह भी पढ़ें: सिर्फ इंजीनियरिंग-मेडिकल ही नहीं, 12वीं के बाद इन 10 कोर्सेज में भी है शानदार करियर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >