5 साल में 4 प्रमोशन कैसे मिला? Microsoft में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनीं ऋत्विका

Indian Microsoft Engineer: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के जमाने में जहां एक ओर ग्लोबल लेवल पर छंटनी चल रही है वहीं, माइक्रोसॉफ्ट में काम करने वाली भारतीय सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऋत्विका नागुला ने 5 साल में 4 प्रमोशन पाया है. हालांकि, उनको ये सफलता आसानी से नहीं मिली है. आइए उनके सफर को करीब से जानते हैं.

Indian Microsoft Engineer: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स ने पूरी दुनिया में नौकरी के तरीकों को बदल दिया है. बड़ी-बड़ी कंपनियों में छंटनी की खबरें आम हो चुकी हैं और कई पेशेवरों को अपने भविष्य को लेकर चिंता रहती है. लेकिन इसी माहौल में भारतीय मूल की माइक्रोसॉफ्ट इंजीनियर ऋत्विका नागुला (Microsoft Indian Engineer Ritvika Nagula) ने एक अलग मिसाल पेश की है. उन्होंने सिर्फ पांच साल में चार बार प्रमोशन हासिल किया है. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उनकी मेहनत और सही रणनीति ने उन्हें सफलता दिलाई.

Who is Ritvika Nagula: कौन हैं ऋत्विका नागुला?

ऋत्विका नागुला ने अप्रैल 2019 में माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर डिवीजन में काम करना शुरू किया. शुरुआत में उन्होंने सोचा कि अगर वह लगातार अच्छा काम करेंगी तो उन्हें खुद-ब-खुद प्रमोशन मिल जाएगा. लेकिन पहले साल का अनुभव कुछ और ही रहा. उन्होंने महसूस किया कि केवल मेहनत करना ही काफी नहीं है. करियर में आगे बढ़ने के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को सामने रखना भी ज़रूरी है.

Indian Microsoft Engineer ने दिया टिप्स

TBS को दिए इंटरव्यू में ऋत्विका कहती हैं कि उन्होंने दूसरे साल अपने करियर को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया. उन्होंने अपने मैनेजर के साथ हर महीने एक बैठक तय की जिसमें केवल उनके विकास और प्रमोशन पर चर्चा होती थी.

इसके अलावा उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट की “भूमिका लाइब्रेरी” का इस्तेमाल करके यह समझा कि हर स्तर पर उनसे क्या उम्मीद की जाती है. इस तरह वह हर 18 से 24 महीने में प्रमोशन पाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ती रहीं.

ऋत्विका के LinkedIn प्रोफाइल पर दिए डिटेल्स के अनुसार करियर में सफलता पाने के लिए लगातार सीखते रहना और नेतृत्व की जिम्मेदारी लेना बेहद जरूरी है. उन्होंने अपने मैनेजर, सहकर्मियों और सलाहकारों से लगातार फीडबैक लिया और उसे अपने काम में लागू किया.

Ritvika Nagula Education: कहां से की हैं पढ़ाई?

ऋत्विका नागुला की स्कूलिंग हैदराबाद के सेंट जॉर्ज गर्ल्स ग्रामर स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की है. इसके बाद उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की. स्कूलिंग खत्म होने के बाद ऋत्विका ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर से बीटेक पूरा किया.

इंजीनियरिंग करने के बाद वो यूएस चली गईं. यहां के Northeastern University से उन्होंने मास्टर ऑफ साइंस यानी MS की डिग्री हासिल की. इसके बाद वो उनका सेलेक्शन माइक्रोसॉफ्ट में हो गया. वो साल 2019 से माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Google में 1.6 Crore की सैलरी, IIT नहीं, इस साधारण कॉलेज से हुई पढ़ाई 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >