How to become CA after 12th: अगर आपको भी फाइनेंस, अकाउंटिंग, टैक्स, बिजनेस या पैसे से जुड़ी बातों में इंटरेस्ट है. साथ ही 12वीं के बाद एक ऐसा करियर चुनना चाहते हो जो रिस्पेक्ट दे, तो चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. सीए करियर अच्छी कमाई के साथ-साथ करियर में स्टेबिलिटी भी देता है.
12वीं के बाद कई स्टूडेंट्स का CA बनने (How to become CA after 12th) का सपना होता है लेकिन उन्हें पता नहीं होता है की तैयारी कैसे चालू करें. फाइनेंस, अकाउंटिंग, टैक्स, बिजनेस या पैसे से जुड़ी बातों में इंटरेस्ट है तो ये कोर्स आपके लिए बेस्ट है. सीए बनकर आप बड़ी-बड़ी कंपनियों के अकाउंट्स देख सकते हैं. इसके अलावा अपना खुद का प्रैक्टिस ऑफिस खोल सकते है.
सीए बनने के बाद करियर ऑप्शन
सीए बनने के बाद टैक्स एडवाइस दे सकते है या बैंक, MNC और सरकारी कंपनियों में अच्छी पोस्ट पा सकते है. आजकल CA की डिमांड बहुत ज्यादा है और ICAI की नई स्कीम (2023) अब पहले से कहीं ज्यादा प्रैक्टिकल हो गई है. इस नए स्कीम से आपको तैयारी करने में काफी आसानी होगी.
अगर आप लगन से पढ़ेंगे और सही प्लानिंग करेंगे तो 4 से 5 साल में CA बनना बिल्कुल आसान है. 12वीं पास करने वाले छात्र इस कोर्स को आसानी से कर सकते है. स्ट्रीम कॉमर्स, साइंस या आर्ट्स हो उससे कोई दिक्कत नहीं आयेगी.
How to become CA after 12th: CA कोर्स का पूरा स्ट्रक्चर
CA कोर्स मुख्य रूप से तीन पार्ट्स में बांटे गए है:
- CA फाउंडेशन: ये एन्ट्रेंस लेवल एग्जाम है.
- CA इंटरमीडिएट :ये एन्ट्रेंस के बाद का मेन स्टेज है.
- CA फाइनल और आर्टिकलशिप : ये 2 साल का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग है.
इसके साथ ICITSS (IT और सॉफ्ट स्किल्स) के 4 हफ्ते का कोर्स, AICITSS और Self-Paced Online Modules भी पूरे करने पड़ते हैं.
12वीं के बाद कैसे करें शुरुआत?
योग्यता: 12वीं पास करने के बाद सबसे पहले आपको फाउंडेशन की तैयारी करनी होगी. इसके लिए आपकी योग्यता 12वीं की होनी चाहिए.
रजिस्ट्रेशन : ICAI की वेबसाइट icai.org पर Self Service Portal में विजिट करके ऑनलाइन फॉर्म भर दें. फीस लगभग 9,000 रुपये (स्टडी मटेरियल समेत) है.
4 पेपर होंगे: फाउंडेशन लेवल के 4 पेपर है एकाउंटिंग (100 मार्क्स), बिजनेस लॉ (100 मार्क्स), क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (100 मार्क्स) और बिजनेस इकोनॉमिक्स(100).
पासिंग मार्क्स: फाउंडेशन लेवल पास होने के लिए हर पेपर में 40% और कुल 50% अंक लाने होते हैं. इसमे पढ़ाई करने के लिए आपके पास 4 महीने का समय होता है.
CA इंटर लेवल
फाउंडेशन क्लियर करने के बाद आप इंटरमीडिएट लेवल में रजिस्टर करेंगे. इसमें पढ़ाई करने के लिए आपके पास 8 महीने का समय होता है. सीए इंटर लेवल में 6 पेपर होते है जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. इनमें एडवांस्ड अकाउंटिंग (100 मार्क्स), कॉर्पोरेट लॉ (100 मार्क्स), टैक्सेशन (100 मार्क्स), कॉस्ट अकाउंटेंसी (100 मार्क्स), ऑडिटिंग (100 मार्क्स) और फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड स्टैटिजिक मैनेजमेंट (100 मार्क्स). इसके अलावा ICITSS (4 हफ्ते का IT और सॉफ्ट स्किल्स कोर्स) भी पूरा करना जरूरी है.
CA फाइनल लेवल
आर्टिकलशिप लेवल इंटरमीडिएट के दोनों ग्रुप पास करने के बाद आता है. 2 साल की आर्टिकलशिप किसी CA फर्म या प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ करनी होती है. ये बैसिक्ली रियल लाइफ में होने वाली प्रैक्टिस है जिसमें आपको काम करके सब सीखना होगा. यहां आप असली काम सीखेंगे जैसे अकाउंटिंग, ऑडिट, GST, इनकम टैक्स, कंपनी लॉ आदि.
स्टाइपेंड की बात करें तो शहर और फर्म के हिसाब से 5,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रति महीना तक मिल सकता है. Big 4 कंपनियों (Deloitte, EY, PwC, KPMG) में स्टाइपेंड और ज्यादा मिलता है.
आखिरी पढ़ाव CA फाइनल
आर्टिकलशिप के दौरान या पूरा होने के बाद फाइनल की तैयारी करनी होती है. 6 एडवांस पेपर पास होना होता है. सेल्फ-बेस्ड मॉड्यूल्स और AICITSS कोर्स पूरा करना होता है. सब क्लियर करने के बाद ICAI में सदस्यता लेनी होती है. बस अब आप चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए.
तैयारी कैसे करें?
तैयारी करने के लिए आपको रोज 6 से 8 घंटे की पढ़ाई पूरी करनी पड़ेगी. सभी सब्जेक्ट्स को बराबर ध्यान देना होगा. जो सब्जेक्ट्स आपको लगता है की कमजोर हैं उनपर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें. सबसे जरूरी, ICAI की फ्री स्टडी मटेरियल डाउनलोड करके पढ़े, ये सबसे अपडेटेड और बेस्ट है.
अगर आप चाहें तो यूट्यूब की मदद लेकर फ्री में भी पढ़ सकते है या फिर किसी ऑनलाइन कोर्स को खरीद के भी पढ़ सकते है. इसके साथ ही पुराने पेपर सॉल्व और मॉक टेस्ट भी दें ये आपकी तैयारी और मजबूत बनाएगी.
सफलता के कुछ टिप्स
- रोज पढ़ाई की आदत डाले, छोटे ब्रेक लें, लेकिन कॉनसिस्टेंट रहें.
- खुद के छोटे-छोटे नोट्स और फॉर्मूला शीट बनाएं.
- दोस्तों के साथ ग्रुप स्टडी करें लेकिन अपना फोकस न भूले.
- ICAI की वेबसाइट और Students Journal को हमेशा चेक करते रहें.
यह भी पढ़े: CA की पढ़ाई में AI की एंट्री, बैलेंस शीट के साथ सीखना होगा टेक्नोलॉजी का खेल
