Google सिखाएगा टीचर्स को फ्री में AI के स्मार्ट यूज, देखें क्या खास है इसमें

Google AI Educator Series: गूगल ने भारत में स्कूली शिक्षा को डिजिटल रूप से आगे बढ़ाने के लिए "गूगल एआई एजुकेटर सीरीज" (Google AI Educator Series) नाम से एक नए मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम (Training Programme) की घोषणा की है.

Google AI Educator Series 2026: गूगल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत के शिक्षकों के लिए ये AI प्रोग्राम लाने की घोषणा की है. लंदन में एजुकेशन वर्ल्ड फोरम 2026 के दौरान कंपनी ने भारत में AI नॉलेज, टूल्स और ट्रेनिंग को पूरे देश में फैलाने की घोषणा की. यह पहल लाखों शिक्षकों और छात्रों के भविष्य को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ने वाली है. Google का कहना है कि यह कार्यक्रम भारत की नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के लक्ष्यों से पूरी तरह मेल खाती है. इसका मकसद स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सही और बहतर इस्तेमाल बढ़ाना है.

Google AI Educator Series: शिक्षकों के लिए खास तोहफा

Google ने Google AI Educator Series (GES) को भारत में लॉन्च किया है. यहां के टीचर्स के लिए AI सीखने का ये एक खास मौका है . यह ट्रेनिंग कार्यक्रम महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के साथ साझेदारी में चलाया जाएगा.

यह ट्रेनिंग मोबाइल पर आसानी से चलने वाली है यानी शिक्षक जहां भी हों वो अपने जगह से इसे कभी भी सीख सकते हैं. शुरुआत में इसे छह भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा हिंदी, असमिया, मराठी, तेलुगु, ओड़िया और पंजाबी.

प्रोग्राम को तीन हिस्सों में बांटा गया है:

  • Foundational Understanding: इसमें AI के बारें में बेसिक से समझाया जाएगा.
  • Pedagogical Applications: इसमें बताया जाएगा की क्लासरूम में पढ़ाने के लिए आप Gemini का इस्तेमाल कैसे कर सकते है.
  • Administrative Applications: डेली के काम जैसे की असाइनमेंट चेक करना, फीडबैक देना और रिपोर्ट बनाना इसे AI के मदद से कैसे करें ये बताया जाएगा.

K-12 टीचर्स के लिए सेशन 10-15 मिनट के छोटे-छोटे होंगे, जबकि हायर एजुकेशन के टीचर्स के लिए सेशन 30-45 मिनट का होगा. हर सत्र पूरा करने पर डिजिटल बैज मिलेगा, जो AI के स्किल्स को दिखाएगा.

ये ट्रेनिंग बिल्कुल फ्री है. इसमें Gemini और NotebookLM जैसे टूल्स का हैंड्स-ऑन अनुभव दिया जाएगा. इसमें टीचर्स सीखेंगे कि AI का इस्तेमाल कर के कैसे छात्रों की जरूरतों के अनुसार पढ़ाई को बेहतर बनाया जा सकता है बिना समय को बर्बाद किए.

गूगल का ये कहना है कि AI टीचर्स को बदलने नहीं बल्कि उनकी मदद करने के लिए है. डेली के कामों से मुक्ति मिलेगी ताकि टीचर्स छात्रों के साथ ज्यादा समय बिता सकें.

UNICEF के साथ तीन साल का ग्लोबल पार्टनरशिप

गूगल ने UNICEF के साथ तीन साल का पार्टनरशिप भी शुरू किया है. यह कार्यक्रम भारत, ब्राजील, पाकिस्तान और केन्या में चलाया जाएगा.

इस पार्टनरशिप का मेन फोकस बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और मैथ्स को मजबूत करना है. Gemini, ReadAlong और NotebookLM जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके पर्सनलाइज्ड सीखने का अनुभव भी दिया जाएगा.

खासकर उन इलाकों पर ध्यान दिया जाएगा जहां इंटरनेट और टेक्नोलॉजी अभी ठीक से पहुंची नहीं हैं. UNICEF हर साल इस कार्यक्रम की रिपोर्ट जारी करेगा जिसमे बताया जाएगा की कैसे इस प्रोग्राम ने काम किया ताकि बेहतर तरीके से इसे और आगे बढ़ाया जा सके.

छात्रों को भी मिलेगा सीखने का अवसर

यह पहल सिर्फ शिक्षकों तक सीमित नहीं है. छात्रों को भी AI टूल्स से परिचित कराया जाएगा ताकि वे टेक्नोलॉजी से चलने वाली नौकरियों के लिए तैयार हो सकें. Gemini जैसे टूल्स से पढ़ाई को इंटरेस्टिंग, समझने में आसान और हर छात्र के अनुसार बनाया जा सकता है ताकि वो इससे आराम से सिख सकें.
गूगल का मानना है कि AI सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह critical thinking, creativity और problem-solving को बढ़ावा दे सकता है. कंपनी सेफ और रिस्पॉन्सिबल AI यूज पर भी जोर दे रही है.

क्यों जरूरी है यह प्रोग्राम

भारत में करोड़ों छात्र और शिक्षक रोज नई चुनौतियों का सामना करते हैं. लेकिन अब AI की मदद से क्लासरूम को इन्क्लूसिव, एन्गेजिंग और आउटकम बेस्ड बनाया जा सकता है. NEP 2020 भी यही चाहती है की शिक्षा को नई सोच के साथ जोड़ा जाए और फ्लेक्सिबल बनाया जाए.

गूगल का लक्ष्य है कि हर शिक्षक AI-ready बने. गूगल का ये भी कहना है की ट्रेन-द-ट्रेनर इवेंट्स भी आयोजित किए जाएंगे ताकि लोकल स्तर पर ट्रेनिंग आसानी से हो सके. आप आधिक जानकारी के लिए Google for Education Learning Center या इनके ऑफिशियल वेबसाइट edu.google.com/intl/ALL_in/learning-center/google-ai-educator-series पर जा कर साइन अप कर सकते हैं और अपडेट्स पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Best AI Courses: करियर को नई दिशा देंगे ये 4 कोर्स, जानिए क्यों है डिमांड में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bhumi Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >