अब घर बैठे करें मुफ्त में किसी भी कोर्स की पढ़ाई, इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

Free Online Courses 2026: SWAYAM पोर्टल उन छात्रों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है, जो बिना खर्च के नई स्किल्स सीखना चाहते हैं और अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

Free Online Courses 2026: सरकार के SWAYAM पोर्टल के जरिए छात्रों और प्रोफेशनल्स को फ्री ऑनलाइन कोर्स करने का शानदार मौका मिल रहा है. साल 2026 के लिए भी SWAYAM पर कई नए कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें स्कूल लेवल से लेकर कॉलेज और प्रोफेशनल लेवल तक के विषय शामिल हैं.

SWAYAM (Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds) भारत सरकार की पहल है, जिसका उद्देश्य हर किसी को किफायती और क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध कराना है. यहां इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, साइंस, आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज और स्किल बेस्ड कई कोर्स फ्री में किए जा सकते हैं.

कौन कर सकता है कोर्स?

SWAYAM के इन कोर्सेज में स्कूल स्टूडेंट्स, कॉलेज स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स सभी हिस्सा ले सकते हैं. किसी खास उम्र सीमा की बाध्यता नहीं है, बस आपके पास इंटरनेट और सीखने की इच्छा होनी चाहिए.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले SWAYAM की आधिकारिक वेबसाइट swayam.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर Courses सेक्शन में जाकर अपनी पसंद का कोर्स चुनें
  • कोर्स डिटेल पढ़ें और Enroll या Register” पर क्लिक करें
  • अपना अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें
  • जरूरी जानकारी भरकर कोर्स में एनरोल हो जाएं

क्या मिलेगा सर्टिफिकेट?

कोर्स पूरा करने के बाद छात्र एग्जाम देकर सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं. हालांकि, सर्टिफिकेट के लिए कुछ कोर्स में नाममात्र की फीस देनी पड़ सकती है, जबकि पढ़ाई पूरी तरह फ्री रहती है.

क्यों है फायदेमंद?

  • फ्री में क्वालिटी एजुकेशन
  • देश के टॉप प्रोफेसर्स से पढ़ाई
  • फ्लेक्सिबल टाइमिंग
  • करियर स्किल्स में सुधार

यह भी पढ़ें- देश के टॉप संस्थान, यहां से करें कोर्स और बनाएं होटल मैनेजमेंट में करियर 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >