लाखों की कोचिंग फीस का झंझट खत्म, इन 5 आसान तरीकों से क्लियर करें JPSC-BPSC एग्जाम

Civil Services Preparation: बिना लाखों की कोचिंग फीस दिए घर बैठे कम खर्च में कैसे करें JPSC और BPSC की तैयारी. जानें 5 आसान तरीका, जिससे आप सिविल एग्जाम पास कर सकते हैं.

Civil Services Preparation: बिहार और झारखंड में प्रशासनिक सेवा (BPSC और JPSC) में जाने का क्रेज युवाओं में सबसे ज्यादा होता है. लेकिन अक्सर छात्रों को लगता है कि इन परीक्षाओं को पास करने के लिए पटना, रांची या दिल्ली जाकर लाखों रुपये की भारी-भरकम कोचिंग फीस देनी होगी. अगर आपके पास उतना बजट नहीं है, तो निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

आज के डिजिटल दौर में आप घर बैठे, बहुत ही कम खर्च में JPSC और BPSC (Civil Services Preparation) दोनों एग्जाम्स की बेहतरीन तैयारी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कम बजट में अपनी तैयारी को मजबूत और असरदार कैसे बनाएं.

1. सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को समझें (Civil Services Preparation)

किसी भी परीक्षा कॉ पास करने के लिए सबसे पहले उसके सिलेबस को समझना जरूरी है. बिना सिलेबस को समझे पढ़ाई शुरू नहीं किया जा सकता है. BPSC और JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रीलिम्स और मेन्स (Mains) का पूरा सिलेबस डाउनलोड करें. जब आपको पता होगा कि क्या पढ़ना है और क्या नहीं, तो आपका समय और महंगी किताबों पर होने वाला खर्च दोनों बच जाएंगे.

2. ‘इंटरनेट’ और ‘यूट्यूब’ का करें यूज 

आज के समय में यूट्यूब पर ऐसे कई बेहतरीन और फ्री चैनल्स हैं, जो सिविल सर्विसेज की पूरी तैयारी मुफ्त में करवाते हैं.

  • फ्री लेक्चर्स का फायदा उठाएं: इतिहास, भूगोल, राजनीति (Polity) और अर्थशास्त्र जैसे विषयों के लिए आपको किसी कोचिंग के पेड कोर्स की जरूरत नहीं है. यूट्यूब पर टॉपिक का नाम सर्च करें और अच्छे नोट्स बना लें.
  • करेंट अफेयर्स: रोज-रोज महंगे मैगजीन खरीदने के बजाय देश-दुनिया और अपने राज्य (बिहार/झारखंड) की खबरों के लिए यूट्यूब पर डेली ‘करेंट अफेयर्स’ के वीडियो देखें.

3. NCERT और सरकारी वेबसाइट्स पर भरोसा करें

कोचिंग के महंगे स्टडी मटेरियल के पीछे भागने के बजाय अपनी नींव को मजबूत करें. इसके लिए सबसे बेस्ट और सस्ता जरिया हैं बेसिक एनसीईआरटी की बुक. क्लास  6 से 12वीं तक की हिस्ट्री, ज्योग्राफी और साइंस की NCERT बुक (Civil Services Preparation) आपकी तैयारी का बेस तैयार करेंगी. ये किताबें बहुत सस्ती मिलती हैं और इनके पीडीएफ इंटरनेट पर फ्री में उपलब्ध हैं.

बिहार के लिए ‘इम्तियाज अहमद’ या ‘केबीसी नैनो’ और झारखंड के लिए ‘मनीष रंजन’ जैसी कोई एक बुक ले लें. इसके अलावा दोनों राज्यों के इकोनॉमिक सर्वे और बजट को सरकारी वेबसाइट से मुफ्त में डाउनलोड करके पढ़ें.

4. PYQs हैं सबसे सस्ते और अच्छे गाइड

बाजार से महंगी टेस्ट सीरीज खरीदने से पहले पिछले 10 से 15 सालों के PYQs  जरूर खरीद लें. यह आपको बहुत कम कीमत में मिल जाएंगे. पुराने पेपर्स को सॉल्व करने से आपको यह समझ आएगा कि एग्जाम में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं. 

5. नोट्स बनाएं और आंसर राइटिंग की प्रैक्टिस करें

कोचिंग के रेडीमेड नोट्स पढ़ने के बजाय अपने हाथ से लिखे नोट्स सबसे ज्यादा काम आते हैं. मेन्स परीक्षा पास करने के लिए आंसर राइटिंग सबसे जरूरी है. रोज किसी भी एक टॉपिक पर आंसर लिखने की आदत डालें. 

यह भी पढ़ें: पहली बार दे रहे हैं IBPS PO परीक्षा? जानिए तैयारी का सही तरीका, बढ़ जाएंगे सिलेक्शन के चांस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >