Jio, Airtel से BSNL तक, जानें टेलीकॉम सेक्टर में करियर कैसे बनाएं

Career in Telecom Sector: आप टेक्नोलॉजी फील्ड में एक सेफ और हाई-पेइंग करियर की तलाश में हैं. 5G और 6G के इस दौर में टेलीकॉम सेक्टर (Telecommunication Sector) आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. जानें बेस्ट कोर्सेज, जॉब प्रोफाइल्स, और सैलरी की पूरी डिटेल्स.

Career in Telecom Sector: आज के डिजिटल दौर में क्या आप बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के अपने जीवन की कल्पना कर सकते हैं. सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से लेकर ऑनलाइन पढ़ाई और ऑफिस के काम तक, हम हर चीज के लिए नेटवर्क पर निर्भर हैं. भारत इस समय दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल मार्केट्स में से एक है.

5G टेक्नोलॉजी के आने और भविष्य में 6G की तैयारियों के बीच टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर में करियर बनाने के रास्ते तेजी से खुले हैं. अगर आप टेक्निकल फील्ड में रुचि रखते हैं, तो यह सेक्टर (Career in Telecom Sector) आपके लिए एक बेहतरीन और सेफ फ्यूचर हो सकता है. आइए जानते हैं कैसे. 

Telecom Sector क्या है? 

टेलीकम्युनिकेशन का मतलब है दूर बैठे लोगों तक आवाज, वीडियो, डेटा या सिग्नल पहुंचाना. पहले यह सिर्फ लैंडलाइन फोन और साधारण मोबाइल कॉलिंग तक सीमित था. लेकिन आज इसमें ब्रॉडबैंड, फाइबर ऑप्टिक्स, सैटेलाइट कम्यूनिकेशन, क्लाउड कंप्यूटिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी शामिल हो चुकी हैं. भारत में इस सेक्टर के तेजी से बढ़ने की वजह से लाखों स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग बढ़ रही है. 

इस फील्ड में आने के लिए कौन से कोर्स करें?

डिप्लोमा कोर्सेज: अगर आप 10वीं या 12वीं के बाद जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आप ‘डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग’ या ‘डिप्लोमा इन टेलीकॉम टेक्नोलॉजी’ कर सकते हैं. 

डिग्री कोर्सेज (BTech/BE): सबसे पॉपुलर रास्ता है इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) या कंप्यूटर साइंस (CSE) में बीटेक करना. इसमें आपको नेटवर्किंग, सिग्नल प्रोसेसिंग और डिजिटल कम्यूनिकेशन की गहरी जानकारी मिलती है. 

शॉर्ट-टर्म और सर्टिफिकेशन कोर्सेज: अगर आप पहले से ग्रेजुएट हैं, तो आप CCNA (Cisco Certified Network Associate), क्लाउड कंप्यूटिंग, या 5G टेक्नोलॉजी नेटवर्क मैनेजमेंट जैसे सर्टिफिकेशन कोर्सेज करके इस फील्ड में सीधे एंट्री ले सकते हैं. 

Career in Telecom Sector: जॉब प्रोफाइल्स

इस सेक्टर में पढ़ाई पूरी करने के बाद आप अपनी स्किल के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्र में काम कर सकते हैं.  

  • टेलीकॉम नेटवर्क इंजीनियर: इनका मुख्य काम मोबाइल टावर, केबल और नेटवर्क सिस्टम को डिजाइन और मेंटेन करना होता है ताकि यूजर्स को बिना किसी रुकावट के नेटवर्क मिले. 
  • रुटर/स्विच इंजीनियर और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर: यह प्रोफेशनल्स डेटा फ्लो को मैनेज करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि इंटरनेट और कॉलिंग डेटा सुरक्षित तरीके से अपनी सही जगह पहुंचे. 
  • सॉफ्टवेयर और ऐप डेवलपर: टेलीकॉम कंपनियों के लिए कस्टमर सर्विस ऐप्स, बिलिंग सॉफ्टवेयर और सुरक्षा प्रणालियों को तैयार करना इनका काम होता है. 
  • फील्ड टेस्ट इंजीनियर: जब भी कोई नया नेटवर्क (जैसे 5G) लॉन्च होता है, तो जमीन पर जाकर उसकी स्पीड, कवरेज और कमियों को चेक करना इन्हीं की जिम्मेदारी होती है. 

करियर स्कोप और टॉप कंपनियां

भारत में Telecom Sector में आपके पास प्राइवेट और सरकारी, दोनों ही क्षेत्रों में काम करने के मौके होते हैं:

  • प्राइवेट सेक्टर: रिलायंस जियो (Jio), भारती एयरटेल (Airtel), वोडाफोन-आइडिया (Vi) जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के अलावा एरिक्सन (Ericsson), नोकिया (Nokia), सिस्को (Cisco) और हुवावे (Huawei) जैसी नेटवर्क टूल्स बनाने वाली कंपनियों में हमेशा भारी डिमांड रहती है. 

सरकारी सेक्टर: आपGATE परीक्षा या अन्य सरकारी परीक्षाओं के जरिए बीएसएनएल (BSNL), एमटीएनएल (MTNL), रेलटेल (RailTel) और इसरो (ISRO) जैसे फेमस कंपनी में भी इंजीनियर के पद पर काम कर सकते हैं. 

सैलरी: शुरुआती कमाई और ग्रोथ

एक फ्रेशर के तौर पर डिप्लोमा या बीटेक के बाद आपकी शुरुआती सैलरी 3 लाख से 5 लाख प्रति वर्ष तक हो सकती है. 2 से 5 साल के अनुभव के बाद, खासकर अगर आपको 5G, क्लाउड या साइबर सिक्योरिटी की अच्छी समझ है, तो पैकेज आसानी से 8 लाख से 15 लाख प्रति वर्ष तक पहुंच जाता है. सीनियर मैनेजर्स और एक्सपर्ट्स का पैकेज इससे कहीं ज्यादा होता है. 

यह भी पढ़ें: IIT vs IISc, जानें आपके करियर के लिए कौन सा इंस्टीट्यूट है सबसे बेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >