BTech Toughest Branch: इंजीनियरिंग का सबसे कठिन ब्रांच कौन सा है, बहुत कम ही हो पाते हैं पास

BTech Toughest Branch: इंजीनियरिंग तो वैसे ही दिमाग की कसरत है, लेकिन जब बात आती है एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की तो खेल और कठिन हो जाता है. इसे BTech Toughest Branch कहा जाता है क्योंकि यहां एडवांस मैथ्स, फिजिक्स और टेक्नोलॉजी की जुगलबंदी करनी पड़ती है. यही वजह है कि बहुत कम छात्र इस टेढ़ी खीर को आसानी से खा पाते हैं.

BTech Toughest Branch: इंजीनियरिंग को हमेशा से ही कठिन लेकिन करियर बनाने वाला क्षेत्र माना जाता है. हालांकि इसके कुछ ब्रांच ऐसे होते हैं जिन्हें पार करना हर किसी के बस की बात नहीं होती. इन्हीं में से एक है एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, जिसे सबसे कठिन इंजीनियरिंग ब्रांच (BTech Toughest Branch) माना जाता है. इस ब्रांच में छात्रों को एडवांस मैथ्स, फिजिक्स, मैकेनिक्स, फ्लूइड डायनैमिक्स और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का गहरा ज्ञान होना जरूरी होता है. यही वजह है कि बहुत कम स्टूडेंट्स इस कोर्स को सफलतापूर्वक पास कर पाते हैं.

BTech Toughest Branch: क्यों कठिन है एयरोस्पेस इंजीनियरिंग?

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में छात्रों को एयरक्राफ्ट, स्पेसक्राफ्ट, मिसाइल और सैटेलाइट जैसे हाई-टेक्निकल प्रोजेक्ट्स पर काम करना होता है. इसमें हर एक कैलकुलेशन परफेक्ट होना चाहिए, वरना छोटे से एरर से भी बड़ा नुकसान हो सकता है. इसमें डिजाइनिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट की गहरी समझ होनी चाहिए. स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में समान मेहनत करनी पड़ती है.

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए करियर टिप्स

अगर आप इस ब्रांच में सफल होना चाहते हैं तो सबसे पहले फिजिक्स और मैथ्स में मजबूत पकड़ बनाएं. नई-नई टेक्नोलॉजी और रिसर्च पेपर्स को लगातार पढ़ते रहें. कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और CAD सॉफ्टवेयर की स्किल भी जरूरी है. इस क्षेत्र में इंटरनशिप और रिसर्च प्रोजेक्ट्स का अनुभव करियर को और मजबूत बनाता है. मेहनत, अनुशासन और इनोवेटिव सोच रखने वाले छात्र इस ब्रांच में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

Aerospace Engineering जॉब ऑप्शन

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद छात्रों के पास कई करियर विकल्प होते हैं. वे एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों, स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन, डिफेंस सेक्टर और प्राइवेट एविएशन इंडस्ट्री में नौकरी पा सकते हैं. इसके अलावा रिसर्च एंड डेवलपमेंट, टेस्टिंग, मेंटेनेंस और डिजाइनिंग से जुड़े पदों पर भी अवसर मिलते हैं. भारत में ISRO, HAL, DRDO, एयरबस और बोइंग जैसी कंपनियां एयरोस्पेस इंजीनियर्स को अच्छे पैकेज पर हायर करती हैं.

टॉप कॉलेज

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पढ़ने के लिए भारत में कई बेहतरीन कॉलेज मौजूद हैं. इनमें IIT बॉम्बे, IIT कानपुर, IIT खड़गपुर, IIT मद्रास और IIT बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का नाम प्रमुख है. इसके अलावा मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज भी अच्छे विकल्प हैं. यहां से डिग्री लेने वाले छात्रों के लिए ग्लोबल लेवल पर करियर अवसर उपलब्ध रहते हैं.

यह भी पढ़ें: कंप्यूटर साइंस छोड़ BTech AI पकड़ा, बिहार के कॉलेज से Google पहुंचीं इशानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >