Best Skills For Graduate Students: अंडर ग्रेजुएशन प्रोग्राम में पढ़ने या एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स डेवलेप करना बहुत जरूरी है. इससे उन्हें कॉलेज में प्रोफेसर और अन्य स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करने में सहुलियत मिलती है. जॉब में भी इसका फायदा मिलता है. एक्सपर्ट का कहना है कि छात्रों को करिकुलर एक्टिविटीज, डिबेट्स आदि में शामिल होना चाहिए और साथ ही स्किल्स सिखने पर भी ध्यान देना चाहिए.
एक्सपर्ट ने कहा किताबों से अलग भी एक दुनिया है, स्किल्स डेवलप करें
राइटर और फाउंडर अंकित देव अर्पण का कहना है कि किताबों से अलग भी एक दुनिया है. आज का समय स्किल बेस्ड रोजगार और प्रोफेशनल डेवलेपमेंट का है. छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ को करिकुलर एक्टिविटीज, डिबेट्स, क्रिएटिव राइटिंग आदि का हिस्सा बनना चाहिए. साथ ही उन्हें कोई-न-कोई स्किल पर अवश्य ध्यान देना चाहिए. लेकिन हमेशा ध्यान रखें यह रूटीन बहुत स्ट्रिक्ट और ट्रेडिशनल नहीं होकर, सामान्य एवं मिक्स्ड होना चाहिए. जैसे दिन के 2 घंटे आप कंटेंट रिसर्च पर, और 5 से 7 घंटे का समय पढ़ाई पर देना चाहते हैं.
1. अच्छी कम्युनिकेशन स्किल
आज के समय में आप क्या सोच रहे हैं और खुद के ओपिनियन को साफ और आत्मविश्वास के साथ दूसरों तक पहुंचाना बहुत जरूरी है. कई बार यह स्किल अच्छे नंबरों से भी ज्यादा काम आती है.
- अच्छी कम्युनिकेशन स्किल से फायदा
- एक्टिव लिसनिंग (ध्यान से सुनने की क्षमता) बढ़ती है
- क्लियर और इफेक्टिव राइटिंग स्टाइल
- बॉडी लैंग्वेज इंप्रूव होता है
2. प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स
सिर्फ किताबें याद कर लेना ही काफी नहीं है. अगर आप ग्रेजुएशन करने जा रहे हैं तो आपको अपनी खुद की सोच रखनी होगी. साथ ही आपमें डिसिजन मेकिंग स्किल्स होना चाहिए. सही फैसला लेने की क्षमता दिखाता है कि अब आप किसी भी तरह की जिम्मेदारी के लिए मेंटली तैयार हैं. इसी के साथ प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स होना भी जरूरी है. प्राइवेट कंपनियां भी ऐसे लोगों को पसंद करती हैं.
3. बदलते समय के साथ खुद को ढालना
नई टेक्नोलॉजी और बदलते ट्रेंड्स के साथ खुद को अपडेट रखना जरूरी है. जो लोग जल्दी नई चीजें सीख लेते हैं, उनके लिए करियर में आगे बढ़ने के ज्यादा मौके होते हैं. आज से ही नई-नई चीजें सिखना शुरू करें. अगर आप टेक्नोलॉजी के फील्ड में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो उससे जुड़ा कोई स्किल्स सीख लें.
4. अच्छे संपर्क (नेटवर्किंग) बनाना
कॉलेज में शिक्षकों, सीनियर्स और साथियों से अच्छे रिश्ते बनाकर रखने की स्किल्स. आज के समय में पढ़ाई और डिग्री के साथ ही नेटवर्किंग बहुत जरूरी है. इससे आपको आगे चलकर इंटर्नशिप, नौकरी और करियर ग्रोथ में काफी मददगार मिलती है.
5. टाइम मैनेजमेंट
पढ़ाई, असाइनमेंट और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाकर समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी है. यह आदत नौकरी और प्रोफेशनल लाइफ में भी बहुत काम आती है.
6. पैसों का सही मैनेजमेंट
कमाई, बचत, खर्च और इनवेस्टमेंट की समझ होना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है. पैसों का सही इस्तेमाल आपको फ्यूचर में फाइनेंशियल रूप से मजबूत हो जाएंगे.
तनाव को संभालने और भावनाओं को समझने की क्षमता
जीवन में तनाव से निपटना, दूसरों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखना और अपनी गलतियों से सीखना बेहद जरूरी है. इससे आप हर चुनौती का बेहतर तरीके से सामना कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- भूल जाएं असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना, अगर नहीं है ये 5 स्किल्स! इंफ्लुएंसर ने दिखाया आईना
