Best Courses After 10th Board Exam: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आने वाला है और इसके बाद स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है, अब आगे क्या पढ़ें? सही स्ट्रीम चुनना आपके करियर की दिशा तय करता है. कई बार जल्दबाजी या दूसरों को देखकर लिया गया फैसला बाद में परेशानी बन सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप अपनी इंटरेस्ट को ध्यान में रखकर कोर्स चुनें. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि 10वीं के बाद कौन सा स्ट्रीम आपके लिए बेहतर रहेगा.
साइंस स्ट्रीम वालों के लिए डॉक्टर-इंजीनियर बनने का रास्ता
अगर आपका इंटरेस्ट Physics, Chemistry, Biology या Maths में है तो साइंस स्ट्रीम एक अच्छा ऑप्शन है. PCM लेने पर इंजीनियरिंग, NDA, टेक फील्ड में जा सकते हैं. PCB लेकर मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग जैसी फील्ड के बादशाह बन सकते हैं.
कॉमर्स स्ट्रीम वालों के लिए बिजनेस और फाइनेंस की दुनिया
अगर आपको अकाउंट्स, बिजनेस या इकोनॉमिक्स पसंद है, तो कॉमर्स चुन सकते हैं. कॉमर्स वालों के लिए CA, CS, BCom, MBA जैसे ऑप्शन मौजूद हैं. इन कोर्स और डिग्री की मदद से बैंकिंग, फाइनेंस और कॉरपोरेट सेक्टर में करियर बना सकते हैं.
आर्ट्स (ह्यूमैनिटीज) के लिए क्रिएटिव और सरकारी नौकरी
अगर आपकी रुचि सोशल साइंस, लेखन या क्रिएटिव फील्ड में है, तो आर्ट्स अच्छा ऑप्शन है. इन कोर्स को चुनने वाले स्टूडेंट्स UPSC, SSC जैसी सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. साथ ही क्रिएटिव फील्ड जैसे कि जर्नलिज्म, लॉ, टीचिंग, डिजाइनिंग, फोटोग्राफी में करियर बना सकते हैं.
स्ट्रीम चुनते समय ध्यान रखें ये बातें
- अपनी रुचि और स्ट्रेंथ को समझें
- दोस्तों या फैमिली के दबाव में फैसला न लें
- करियर ऑप्शन पहले से रिसर्च करें
- जरूरत हो तो टीचर या करियर काउंसलर से सलाह लें
यह भी पढ़ें- एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी? जानिए 10वीं से लेकर कॉलेज तक का पूरा प्लान
