Best Career option After 12th: 12वीं साइंस के बाद ज्यादातर छात्रों के दिमाग में दो ही नाम घूमते हैं, इंजीनियरिंग या मेडिकल. लेकिन अगर आपका मन न तो डॉक्टर बनने में है और न ही इंजीनियरिंग करने में, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. साइंस स्ट्रीम आपके लिए कई दूसरे शानदार करियर के दरवाजे भी खोलती है.
आप अपनी पसंद और रुचि के हिसाब से इन क्षेत्रों में आगे बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं 12वीं साइंस के बाद इंजीनियरिंग और मेडिकल के अलावा 7 बेहतरीन करियर ऑप्शन.
डेटा साइंस और एनालिटिक्स
आज हर कंपनी को डेटा एनालिस्ट की जरूरत है. मैथ्स और स्टैटिस्टिक्स में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स डेटा साइंस में ग्रेजुएशन कर सकते हैं. यह फील्ड आईटी, बैंकिंग, हेल्थकेयर हर सेक्टर में डिमांड में है और सैलरी पैकेज भी शुरुआत से ही अच्छा मिलता है.
बायोटेक्नोलॉजी में स्कोप
जिन स्टूडेंट्स को बायोलॉजी पसंद है लेकिन मेडिकल नहीं करना चाहते, उनके लिए बायोटेक्नोलॉजी एक बेहतरीन ऑप्शन है. फार्मा कंपनियों, रिसर्च लैब और एग्रीकल्चर सेक्टर में बायोटेक ग्रेजुएट्स की मांग लगातार बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद कैसे बनें कंपनी सेक्रेटरी? जानें सिलेबस, करियर स्कोप और जरूरी डीटेल्स
एनवायरमेंटल साइंस
क्लाइमेट चेंज और प्रदूषण जैसे मुद्दों के चलते एनवायरमेंटल साइंस में करियर के नए दरवाजे खुले हैं. सरकारी और गैर-सरकारी दोनों संस्थानों में एनवायरमेंटल एक्सपर्ट्स की जरूरत बढ़ रही है, साथ ही यह फील्ड सामाजिक बदलाव से भी जुड़ी है.
एविएशन और पायलट ट्रेनिंग
फिजिक्स और मैथ्स पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए पायलट बनना भी एक शानदार करियर विकल्प है. कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग के बाद एविएशन इंडस्ट्री में शुरुआती सैलरी भी काफी आकर्षक होती है, हालांकि ट्रेनिंग की फीस अधिक होती है.
फॉरेंसिक साइंस
क्राइम इन्वेस्टिगेशन में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स फॉरेंसिक साइंस चुन सकते हैं. पुलिस डिपार्टमेंट, सीबीआई और प्राइवेट लैब में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मांग रहती है. यह फील्ड साइंस और जांच दोनों का मेल है, जो स्टूडेंट्स को रोमांचक अनुभव देती है.
ये भी पढ़ें: BSc Forensic Science vs Criminology: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स है बेस्ट? जानें करियर स्कोप
स्पोर्ट्स साइंस और न्यूट्रिशन
फिटनेस और खेल में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स स्पोर्ट्स साइंस चुन सकते हैं. एथलीट्स की परफॉर्मेंस बेहतर बनाने में यह फील्ड अहम भूमिका निभाती है और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के बढ़ने के साथ इसमें भी मौके बढ़ रहे हैं.
कैसे करें सही चुनाव?
करियर एक्सपर्ट्स की सलाह है कि सिर्फ ट्रेंड देखकर फैसला न लें, बल्कि अपनी रुचि और क्षमता को भी ध्यान में रखें. किसी भी नए फील्ड में जाने से पहले उस इंडस्ट्री के बारे में पूरी जानकारी लेना और सीनियर्स से बात करना बेहद फायदेमंद साबित होता है.
ये भी पढ़ें: 3 महीने तक बिस्तर पर पड़ा रहा बेटा, मां ने ऑनलाइन क्लास से बनाए नोट्स, IIT Delhi में मिला कंप्यूटर साइंस
