CSE की बादशाहत खत्म, इस BTech ब्रांच का शुरू होगा नया दौर

Best BTech Branch: NIT रायपुर के पिछले कई सालों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को देखें तो CSE के बदले किसी और ब्रांच का क्रेज बन रहा है. NIT Raipur बीटेक की पढ़ाई के लिए जाना जाता है.

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग की पढ़ाई में अब तक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) को सबसे लोकप्रिय और मजबूत ब्रांच माना जाता रहा है. लेकिन हाल के प्लेसमेंट आंकड़े इस ट्रेंड में बदलाव का संकेत दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ के NIT रायपुर द्वारा साझा किए गए प्लेसमेंट डाटा के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में आईटी (Information Technology) ब्रांच के स्टूडेंट्स को बेहतर प्लेसमेंट मिलते दिखाई दे रहे हैं. आंकड़े के मुताबिक कई मामलों में आईटी ब्रांच के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट प्रतिशत CSE से अधिक रहा है.

IT ब्रांच के स्टूडेंट्स को मिला ज्यादा प्लेसमेंट

NIT रायपुर के 2024-25 के प्लेसमेंट डाटा के अनुसार IT ब्रांच के कुल 111 स्टूडेंट्स प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल हुए थे, जिनमें से 95 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर मिला. वहीं CSE ब्रांच के 106 स्टूडेंट्स प्लेसमेंट में बैठे थे, जिनमें से 91 को प्लेसमेंट मिला.

NIT Raipur प्लेसमेंट डिटेल

वर्षब्रांचप्लेसमेंट में शामिल स्टूडेंट्सचयनित स्टूडेंट्स
2024-25IT11195
2024-25CSE10691
2023-24IT11086
2023-24CSE10388
2022-23IT10387
2022-23CSE10487

इसी तरह 2023-24 में भी IT ब्रांच का प्रदर्शन बेहतर देखने को मिला. उस साल IT के 110 स्टूडेंट्स प्लेसमेंट प्रक्रिया में शामिल हुए थे और 86 को जॉब ऑफर मिला. वहीं CSE के 103 स्टूडेंट्स में से 88 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला.

NIT रायपुर प्लेसमेंट रिकॉर्ड की स्क्रीनशॉर्ट (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

पिछले सालों में भी दिखा यही ट्रेंड

2022-23 के आंकड़ों पर नजर डालें तो IT और CSE दोनों ब्रांच के स्टूडेंट्स की संख्या लगभग बराबर थी, लेकिन चयन संख्या भी लगभग समान रही. IT ब्रांच से 103 स्टूडेंट्स ने प्लेसमेंट में हिस्सा लिया था, जिनमें से 87 का चयन हुआ. वहीं CSE ब्रांच से 104 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और उनमें से 87 स्टूडेंट्स को ऑफर मिला.

NIT रायपुर (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

कैसे मिलता है एडमिशन?

एनआईटी रायपुर एक फेमस टेक्निकल इंस्टीट्यूट है. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में IIT Raipur की रैंकिंग 86 है. यहां एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स को JEE Main परीक्षा पास करनी होती है. JEE Main के स्कोर के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के माध्यम से सीट अलॉट की जाती है.

यह भी पढ़ें- Robotics के लिए जापान क्यों है खास? जानें यहां की टॉप यूनिवर्सिटीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >