Best AI Courses: करियर को नई दिशा देंगे ये 4 कोर्स, जानिए क्यों है डिमांड में

Best AI Courses: मशीन लर्निंग, ChatGPT जैसे कोर्स आज के समय में ट्रेंड में हैं. इन कोर्स को करने के बाद आपके करियर में ग्रोथ होगा.

Best AI Courses: आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से डिमांड में आ रहा है. हर सेक्टर में इसकी हिस्सेदारी बढ़ रही है, फिर चाहे वो हेल्थकेयर हो या एजुकेशन. ऐसे में आज हम जानेंगे कुछ ऐसे एआई बेस्ड कोर्स, जिसे करने के बाद न सिर्फ नौकरी के नए अवसर आपके सामने आएंगे बल्कि सैलरी में भी बढ़ोत्तरी होगी.

मशीन लर्निंग कोर्स

मशीन लर्निंग एक ऐसा कोर्स है, जिसमें कंप्यूटर को डेटा के आधार पर सीखने और सोचने की क्षमता सिखाई जाती है.

क्या सीखते हैं?

  • Algorithms (Regression, Classification)
  • Python, TensorFlow, Scikit-learn
  • Data training और model building
  • AI models कैसे decision लेते हैं

सैलरी (Expected)

  • फ्रेशर: 5-10 रुपये LPA
  • एक्सपीरियंस: 12-25+ LPA

करियर स्कोप

  • ML Engineer
  • AI Engineer
  • Data Analyst
  • IT, FinTech, Healthcare में भारी डिमांड

डाटा साइंस का कोर्स करें

Data Science कोर्स में डेटा एनालिसिस, विजुअलाइजेशन और प्रेडिक्शन पर काम करना सिखाया जाता है, जो कंपनियों के लिए बेहद जरूरी स्किल है.

क्या सीखते हैं?

  • Data Analysis (Excel, Python, SQL)
  • Data Visualization (Power BI, Tableau)
  • Predictive Analytics
  • Big Data Handling

सैलरी

  • फ्रेशर: 6- 12 रुपये LPA
  • एक्सपीरियंस: 15- 30+ LPA

करियर स्कोप

  • Data Scientist
  • Business Analyst
  • Data Engineer

AI Tools और ChatGPT में बनें एक्सपर्ट

AI Tools और ChatGPT कोर्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं. इसमें कंटेंट क्रिएशन, ऑटोमेशन और डिजिटल वर्क को आसान बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है.

क्या सीखते हैं?

  • ChatGPT, Midjourney, AI writing tools
  • Content creation automation
  • Prompt engineering
  • Social media और डिजिटल वर्क automation

सैलरी

  • फ्रेशर: 3-8 रुपये LPA
  • फ्रीलांस: 20,000-1 रुपये लाख/महीना

करियर स्कोप

  • Content Creator
  • AI Specialist
  • Digital Marketer

ऑटोमेटेशन का कोर्स करें

ऑटोमेटेशन के कोर्स के जरिए आप कई कामों को ऑटोमैटिक बनाना सीख सकते हैं, जिससे कंपनियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ती है.

क्या सीखते हैं?

  • RPA (Robotic Process Automation)
  • Tools: UiPath, Automation Anywhere
  • Repetitive काम को ऑटोमेट करना
  • Workflow optimization

सैलरी

  • फ्रेशर: 4-9 रुपये LPA
  • एक्सपीरियंस: 10-20 रुपये LPA

करियर स्कोप

  • Automation Engineer
  • RPA Developer

कहां से करें ये कोर्स?

इन कोर्स की खास बात यह है कि इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Coursera, Udemy और Google के जरिए आसानी से सीखा जा सकता है. कई कोर्स फ्री में भी उपलब्ध हैं, जिससे स्टूडेंट्स बिना ज्यादा खर्च के नई स्किल्स सीख सकते हैं. आज के समय में AI स्किल्स न सिर्फ नौकरी दिलाने में मदद करती हैं, बल्कि फ्रीलांसिंग और खुद का स्टार्टअप शुरू करने के अवसर भी देती हैं.

इन कोर्स को सीखने से क्या फायदा होता है?

  • हाई डिमांड स्किल
  • अच्छी सैलरी के मौके
  • वर्क फ्रॉम होम ऑप्शन
  • फ्रीलांसिंग और ग्लोबल अवसर
  • तेजी से करियर ग्रोथ

यह भी पढ़ें- साइंस, मैथ्स छोड़िए, 12वीं के बाद करें ये क्रिएटिव कोर्स, चमक जाएगी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >