कम उम्र में बच्चों को क्यों सिखनी चाहिए कोडिंग, ये हैं 5 बड़े कारण

Coding for kids: आज के AI दौर में बच्चों को 10 साल की उम्र से पहले कोडिंग क्यों सीखनी चाहिए. जानिए उम्र के अनुसार कोडिंग सीखने का सही तरीका और बच्चों के दिमाग को तेज बनाने वाले 5 बड़े कारण.

Coding for kids: आज के समय में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई से लेकर हर एक्टिविटी में आगे रहे. आजकल टेक्नोलॉजी और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का दौर है. ऐसे में बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करना बहुत जरूरी हो गया है. इसी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को 10 साल की उम्र से पहले ही कोडिंग (Coding for kids) सिखाना शुरू कर देना चाहिए.

कोडिंग सिर्फ कंप्यूटर की भाषा नहीं है, बल्कि यह बच्चों के दिमाग को तेज बनाने का एक बेहतरीन जरिया है. आइए जानते हैं कि छोटी उम्र में कोडिंग (Coding for kids) सीखना बच्चों के लिए क्यों जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं.

कोडिंग क्या है और क्यों है भविष्य की जरूरत?

कोडिंग को आसान शब्दों में कहें तो यह कंप्यूटर से अपनी बात मनवाने या उसे निर्देश देने की भाषा है. आज के दौर में कोडिंग सीखना कभी भी जल्दी नहीं होता. AI के इस समय में बच्चों में सोचने और किसी भी समस्या को सुलझाने की क्षमता (problem-solving skills) का होना बहुत जरूरी है. आज के समय में कोडिंग केवल एक टेक्निकल स्किल नहीं रह गई है, बल्कि यह जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक जरूरी माध्यम बन चुकी है.

Coding for kids: उम्र के हिसाब से कैसे सीखें कोडिंग?

बच्चों को उनकी उम्र और क्लास के हिसाब से ही कोडिंग सिखानी चाहिए, ताकि उन पर कोई दबाव न पड़े. इसे तीन अलग-अलग स्तरों में समझा जा सकता है.

  • क्लास 1 से 3 (6-8 साल)  शुरुआती स्तर: इस उम्र में बच्चों को कोड लिखना नहीं होता. वे ‘Scratch’ जैसे आसान टूल्स की मदद से गेम और एनिमेशन बनाना सीखते हैं. इससे वे चीजों के पीछे का लॉजिक और पैटर्न समझने लगते हैं.
  • क्लास 4 से 6 (9-11 साल) -असली प्रोजेक्ट्स: इस स्टेज पर बच्चे Python, बेसिक वेब डेवलपमेंट और रोबोटिक्स जैसी चीजें सीखते हैं. वे खुद का कैलकुलेटर, वेबसाइट या कोई छोटा गेम बनाना शुरू कर देते हैं. 
  • क्लास 7 और उससे आगे एडवांस लेवल: यहां बच्चे डेटा स्ट्रक्चर, AI की बेसिक बातें और कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग सीखते हैं. जो बच्चे बचपन से कोडिंग सीख रहे होते हैं, वे इस लेवल पर बहुत आत्मविश्वासी नजर आते हैं.

Coding for kids: कम उम्र में कोडिंग सिखाने के 5 बड़े कारण

1 दिमाग के विकास की सही उम्र: 6 से 12 साल की उम्र के बीच बच्चों का दिमाग बहुत तेजी से विकसित होता है. इस दौरान वे लॉजिकल थिंकिंग और पैटर्न को बहुत जल्दी पकड़ते हैं. इस उम्र में कोडिंग सीखने से उनके सोचने का तरीका बेहतर होता है.

2. समस्याओं को सुलझाने की क्षमता: साल 2024 की एक रिसर्च (मेटा-एनालिसिस) में पाया गया कि जो बच्चे छोटी उम्र से कोडिंग करते हैं, उनकी प्लानिंग करने और किसी भी समस्या का हल निकालने की क्षमता दूसरों से बेहतर होती है.

3. बढ़ता है आत्मविश्वास: जब बच्चे अपने हाथों से छोटे-छोटे गेम्स या प्रोजेक्ट्स बनाते हैं, तो उनका हौसला बढ़ता है. यही आत्मविश्वास आगे चलकर उन्हें पढ़ाई और करियर में बड़ी सफलता दिलाता है.

4. यूजर नहीं, ‘क्रिएटर’ बनते हैं बच्चे: कोडिंग सीखने के बाद बच्चे सिर्फ मोबाइल या कंप्यूटर पर गेम खेलने वाले (यूजर) नहीं रहते. वे खुद के ऐप्स, गेम्स और वेबसाइट्स बनाने वाले (क्रिएटर) बन जाते हैं. इससे उनकी क्रिएटिविटी बाहर आती है.

5. भविष्य की नौकरियों के लिए तैयारी: आज जो बच्चे पहली क्लास में हैं, वे साल 2040 के आसपास नौकरी की दुनिया में कदम रखेंगे. आने वाले सालों में करोड़ों नई नौकरियां पैदा होंगी जो पूरी तरह से AI और टेक्नोलॉजी पर टिकी होंगी. ऐसे में कोडिंग जानने वाले बच्चों के लिए आगे बढ़ना बहुत आसान होगा.

यह भी पढ़ें: JNU के सबसे डिमांडिंग PG कोर्सेज, फॉर्म भरने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >