टेक्सटाइल डिजाइनिंग या BCom, जानें 12वीं के बाद करें कौन सा कोर्स

BCom VS Textile Designing: अगर आप सिर्फ डिग्री नहीं बल्कि स्किल और करियर चाहते हैं, तो BCom की बजाय टेक्सटाइल डिजाइनिंग आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है. आज हम समझेंगे कि बीकॉम और टेक्सटाइल डिजाइनिंग में क्या बेहतर है.

BCom VS Textile Designing: कुछ ही दिन में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. इसके बाद स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल ये होता है कि कौन सा कोर्स चुनें. कोर्स को लेकर स्टूडेंट्स इसलिए भी कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें स्कूल लेवल पर हायर एजुकेशन के बारे में ज्यादा पता नहीं होता है. साथ ही कोर्स चुनने में अगर गलती होती है तो फ्यूचर बर्बाद हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि 12वीं के बाद BCom या टेक्सटाइल डिजाइनिंग, कौन सा कोर्स चुनना सही रहेगा.

BCom क्या है और इसमें क्या पढ़ाया जाता है?

BCom यानी बैचलर ऑफ कॉमर्स एक ट्रेडिशनल डिग्री कोर्स है. इसमें छात्रों को अकाउंटिंग, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स, टैक्सेशन, मैनेजमेंट और फाइनेंस जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. यह कोर्स उन छात्रों के लिए सही है जो बैंकिंग, अकाउंटिंग या कॉरपोरेट सेक्टर में जाना चाहते हैं. हालांकि, आज के समय में BCom करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है, जिससे प्रतियोगिता भी काफी बढ़ चुकी है.

टेक्सटाइल डिजाइनिंग क्या है और इसमें क्या पढ़ाया जाता है?

टेक्सटाइल डिजाइनिंग एक वोकेशनल और स्किल-बेस्ड कोर्स है. इसमें कपड़ों के डिजाइन, फैब्रिक की समझ, कलर थ्योरी, प्रिंटिंग, एम्ब्रॉयडरी, फैशन ट्रेंड्स और टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. यह कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतरीन है जिनमें क्रिएटिव सोच है और जो फैशन व डिजाइनिंग में इंटरेस्ट रखते हैं.

क्यों टेक्सटाइल डिजाइनिंग बेहतर है?

  • टेक्सटाइल डिजाइनिंग आज के समय में ज्यादा प्रैक्टिकल और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स है.
  • यह एक वोकेशनल कोर्स है, यानी पढ़ाई के साथ स्किल डेवलप होती है.
  • इसमें जॉब के मौके ज्यादा हैं, फैशन इंडस्ट्री, एक्सपोर्ट हाउस, डिजाइन स्टूडियो, ब्रांड्स और खुद का बिजनेस शुरू करने का ऑप्शन मिलता है.
  • कम समय में अच्छा पैसा कमाने की संभावना रहती है.
  • इसमें फ्रीलांस और स्टार्टअप का भी स्कोप है.

टेक्सटाइल डिजाइनिंग कहां से करें?

भारत में कई अच्छे कॉलेज और संस्थान हैं जहां से टेक्सटाइल डिजाइनिंग किया जा सकता है:

  • NIFT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी)
  • NID (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन)
  • एमिटी यूनिवर्सिटी
  • फैशन टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट्स (राज्य स्तर पर)

यह भी पढ़ें- बीटेक सीएस या आईटी, जानें किस ब्रांच की डिमांड रहेगी सबसे ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >