BA LLB के बाद क्या? सिर्फ वकालत नहीं, ये भी हैं ऑप्शन

BA LLB की डिग्री के बाद वकालत के अलावा भी कई करियर ऑप्शन होते हैं. सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में कई पोस्ट ऐसे हैं जिसके लिए इस योग्यता की मांग होती है. आइए समझते हैं BA LLB के बाद वकालत के अलावा और कौन कौन से ऑप्शन हैं.

BA LLB करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स के दिमाग में सिर्फ एक तस्वीर बनती है- कोर्ट, काला कोट और वकालत. लेकिन हकीकत यह है कि लॉ की डिग्री के बाद करियर के दरवाजे बहुत चौडे खुलते हैं. कॉर्पोरेट सेक्टर से लेकर सरकारी नौकरी तक, कई ऐसे रास्ते हैं जो कम जाने-पहचाने हैं मगर बेहद संभावनाओं भरे हैं.

कॉर्पोरेट लॉ- बिजनेस की दुनिया में लीगल एक्सपर्ट

बडी कंपनियां हमेशा ऐसे लीगल एक्सपर्ट्स ढूंढती हैं जो कॉन्ट्रैक्ट, मर्जर, कंप्लायंस और बिजनेस रेगुलेशन को समझते हों. कॉर्पोरेट लॉ फर्म या किसी कंपनी की इन-हाउस लीगल टीम में काम करना एक स्थिर और अच्छी सैलरी वाला विकल्प है. यहां कोर्ट जाने की जरूरत कम होती है, ज्यादातर काम दफ्तर में डॉक्यूमेंटेशन और एडवाइजरी का होता है.

जुडिशियरी एग्जाम- जज बनने का रास्ता

लॉ ग्रेजुएट्स के लिए जुडिशियल सर्विस एग्जाम एक बेहद सम्मानजनक करियर विकल्प है. हर राज्य अपना अलग जुडिशियरी एग्जाम कराता है, जिसे पास करके सिविल जज या मजिस्ट्रेट बना जा सकता है. यह एग्जाम कठिन जरूर है, लेकिन सरकारी नौकरी की स्थिरता और सामाजिक प्रतिष्ठा दोनों साथ मिलती है.

लीगल जर्नलिज्म- कानून और पत्रकारिता का मेल

जिन स्टूडेंट्स को लिखने और कानूनी मामलों को आम भाषा में समझाने में दिलचस्पी है, उनके लिए लीगल जर्नलिज्म एक दिलचस्प फील्ड है. कोर्ट के फैसलों, नए कानूनों और केस स्टडी पर रिपोर्टिंग करने वाले लीगल जर्नलिस्ट की मांग डिजिटल मीडिया में लगातार बढ रही है.

सरकारी सेक्टर में लीगल ऑफिसर

बैंक, पीएसयू, सरकारी विभाग और रेगुलेटरी बॉडी जैसे SEBI, RBI में लीगल ऑफिसर की पोस्ट के लिए अलग से भर्ती निकलती है. यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहतर है जो सरकारी नौकरी की सुरक्षा चाहते हैं, लेकिन कोर्ट में प्रैक्टिस नहीं करना चाहते.

ये भी पढ़ें: NLU Delhi में एडमिशन प्रोसेस शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी डेट्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >