आर्किटेक्चर या इंटीरियर आर्किटेक्चर? जानें 12वीं के बाद कौन सा ऑप्शन है बेहतर

Architecture vs Interior Architecture: 12वीं के बाद करियर सिलेक्ट करने में काफी कन्फ्यूजन होता है. ऐसे में आर्किटेक्चर और इंटीरियर आर्किटेक्चर दोनों ही बेहतरीन करियर ऑप्शन है. लेकिन दोनों का वर्क प्रोफाइल अलग-अलग होता है. आइए जानते हैं कि इन दोनों में अंतर क्या है.

Architecture vs Interior Architecture: आज के दौर में करियर चुनना पहले से कहीं ज्यादा हार्ड हो गया है. खासकर जब बात क्रिएटिव और प्रोफेशनल फील्ड की हो. कक्षा 12वीं के बाद बहुत से स्टूडेंट्स ऐसे कोर्स की तलाश में रहते हैं, जिसमें क्रिएटिविटी, अच्छी सैलरी और फ्यूचर ग्रोथ तीनों का सही बैलेंस हो. दो पॉपुलर ऑप्शन जैसे Architecture और Interior Architecture.

दोनों ही फील्ड डिजाइन और कंस्ट्रक्शन से जुड़ी हुई हैं, लेकिन इनका काम, पढ़ाई का तरीका और करियर स्कोप काफी अलग होता है. आज के समय में मॉडर्न लाइफस्टाइल और बढ़ती डिमांड के कारण इन दोनों फील्ड में करियर के अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं. आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन-सा ऑप्शन(Architecture vs Interior Architecture) ज्यादा सही और फायदेमंद रहेगा. 

आर्किटेक्चर क्या है? 

Architecture एक ऐसा प्रोफेशन है, जिसमें पूरी बिल्डिंग की प्लानिंग, डिजाइन और स्ट्रक्चर तैयार किया जाता है. कोई भी घर, स्कूल, हॉस्पिटल, मॉल या ऑफिस बनने से पहले उसका नक्शा और पूरा स्ट्रक्चर एक आर्किटेक्ट ही तैयार करता है. यह एक सिर्फ डिजाइन तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें सेफ्टी और मजबूती पर भी खास ध्यान दिया जाता है. आर्किटेक्चर बनने के लिए 12वीं (Physics, Chemistry, Maths) से पास होना जरूरी है. इसके बाद स्टूडेंट्स को BArch कोर्स करना होता है. 

इंटीरियर आर्किटेक्चर क्या है? 

Interior Architecture एक ऐसा फील्ड है, जिसमें किसी भी बिल्डिंग के अंदरूनी हिस्से (Interior Space) को डिजाइन और बेहतर बनाया जाता है. इसका मकसद होता है किसी जगह को सिर्फ सुंदर ही नहीं, बल्कि आरामदायक, उपयोगी और स्मार्ट तरीके से प्लान की गई हो. इसमें स्पेस प्लानिंग, स्ट्रक्चर में बदलाव, लाइटिंग, वेंटिलेशन और मैटेरियल का सही यूज भी शामिल होता है. इंटीरियर आर्किटेक्चर डिजाइन और इंजीनियरिंग का एक कॉम्बिनेशन है. यह कोर्स 3 से 4 साल का होता है. 

Architecture vs Interior Architecture: कौन सा कोर्स ज्यादा फायदेमंद है? 

अगर आप सरकारी नौकरी, बड़ा करियर एर स्टेबल इनकम चाहते हैं, तो आर्किटेक्चर अच्छा ऑप्शन होगा. वहीं क्रिएटिव फील्ड और जल्दी जॉब चाहिए, तो इंटीरियर आर्किटेक्चर बेहतर हो सकता है. 

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए ये हैं बेहतरीन कोर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >