पढ़ाई में टेक्नोलॉजी का तड़का, 5 AI Tools बन रहा डिजिटल गुरु

AI Tools for Students: अगर आपको लगता है कि पढ़ाई अब भी सिर्फ किताबें, नोट्स और लंबी क्लास तक सीमित है, तो ज़रा रुकिए. टेक्नोलॉजी ने स्टडी का पूरा गेम बदल दिया है. अब स्टूडेंट्स के पास ऐसे AI Tools हैं जो टीचर, दोस्त और गाइड तीनों का काम एक साथ कर रहे हैं. यही वजह है कि आज की GenZ इन्हें मजाक में अपना डिजिटल गुरु कहने लगी है.

AI Tools for Students: पहले पढ़ाई मतलब किताब, कॉपी और डांटने वाले टीचर और आज का जमाना है जहां स्टूडेंट्स कहते हैं AI है ना. पढ़ाई अब ना boring रही है, ना heavy. टेक्नोलॉजी ने ऐसा तड़का लगाया है कि स्टडी भी अब swag वाली हो गई है. यहां हम बात कर रहे हैं उन 5 AI Tools की, जो चुपचाप स्टूडेंट्स के डिजिटल गुरु बन चुके हैं.

AI Tools ChatGPT से पढ़ाई

स्टूडेंट्स के लिए ChatGPT किसी जादुई टूल से कम नहीं है. किसी टॉपिक की आसान एक्सप्लानेशन चाहिए, नोट्स बनवाने हैं या एग्जाम से पहले रिवीजन करना है, सब कुछ एक जगह मिल जाता है. सबसे बड़ी बात ये है कि ये आपकी लैंग्वेज और लेवल के हिसाब से समझाता है.

Grammarly से असाइनमेंट

Assignments लिखते समय grammar और spelling की टेंशन रहती है. Grammarly जैसे AI Tools स्टूडेंट्स के लिखने के तरीके को smart बना रहे हैं. ये सिर्फ गलतियां नहीं बताता, बल्कि sentence को better कैसे बनाया जाए, ये भी सिखाता है.

Notion AI से नोट्स

जो स्टूडेंट्स हमेशा कहते हैं कि time manage नहीं हो पाता, उनके लिए Notion AI किसी वरदान से कम नहीं है. ये lecture notes को short में summarize कर देता है, study planner बना देता है और टास्क को ऑर्गेनाइज कर देता है. पूरा सेमेस्टर एक ही जगह मैनेज हो जाता है, वो भी बिना स्ट्रेस के.

Canva AI से प्रोजेक्ट बनाएं

अब प्रोजेक्ट्स सिर्फ कंटेंट पर नहीं बल्कि उसकी प्रेजेंटेशन पर भी जज किए जाते हैं. Canva AI स्टूडेंट्स को प्रोफेशनल लेवल की प्रेजेंटेशन, पोस्टर और इन्फोग्राफिक्स बनाने में मदद करता है. बिना डिजाइन सीखे भी काम प्रीमियम और आकर्षक दिखने लगता है. यही कारण है कि यह टूल छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

Perplexity AI से रिसर्च करें

अब रिसर्च के नाम पर Google पर घंटों भटकने की जरूरत नहीं रही है. Perplexity AI सीधे सवाल का जवाब देता है और साथ में उसके सोर्स भी बताता है. इससे छात्रों का समय बचता है और जानकारी भी ज्यादा सटीक मिलती है. खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए यह टूल काफी मददगार साबित हो रहा है.

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप करना है तो 2026 बन सकता है गेमचेंजर! Budget से हैं बड़ी उम्मीदें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >