आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से पढ़ाई से लेकर नौकरी तक कई फील्ड्स में बदलाव आ गए हैं. प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डेटा एनालिसिस और कई ऐसे काम अब AI की मदद से तेजी से होने लगे हैं. ऐसे में 12वीं के बाद करियर चुनने वाले स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि आने वाले समय में कौन से कोर्स उन्हें सिक्योर करियर दे सकते हैं.
हालांकि AI ने कई कामों को आसान बना दिया है, लेकिन ऐसे कई प्रोफेशन हैं जहां इंसानों की समझ, इमोशंस, डिसीजन मेकिंग और कम्युनिकेशन सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 8 कोर्स के बारे में, जिनकी डिमांड भविष्य में भी बनी रहने की उम्मीद है.
| कोर्स | करियर स्कोप |
| लॉ (Law) | वकील, लीगल एडवाइजर, कॉर्पोरेट लीगल टीम, न्यायिक सेवाएं, सरकारी विभाग और स्वतंत्र प्रैक्टिस |
| साइकोलॉजी (Psychology) | काउंसलिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कॉर्पोरेट कंपनियां, एनजीओ और रिसर्च संस्थान |
| फिजियोथेरेपी (Physiotherapy) | अस्पताल, स्पोर्ट्स टीम, फिटनेस सेंटर, रिहैबिलिटेशन सेंटर, क्लीनिक और निजी प्रैक्टिस |
| जर्नलिज्म एंड डिजिटल मीडिया | न्यूज़ वेबसाइट, टीवी चैनल, रेडियो, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, पीआर, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और कंटेंट इंडस्ट्री |
| टीचिंग (Teaching) | सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म और एजुकेशन स्टार्टअप |
| एग्रीकल्चर (Agriculture) | कृषि विभाग, एग्रीटेक कंपनियां, बीज और उर्वरक कंपनियां, बैंक, रिसर्च संस्थान और एग्रीकल्चर स्टार्टअप |
| नर्सिंग (Nursing) | सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल, हेल्थ सेंटर, मिलिट्री हॉस्पिटल, विदेशों के हेल्थकेयर सेक्टर और कम्युनिटी हेल्थ प्रोग्राम |
| हेल्थकेयर मैनेजमेंट | अस्पताल, हेल्थकेयर चेन, इंश्योरेंस कंपनियां, हेल्थ कंसल्टेंसी, मेडिकल एडमिनिस्ट्रेशन और पब्लिक हेल्थ ऑर्गनाइजेशन |
Career AI cannot Replace: लॉ (Law)
कानून के क्षेत्र में केवल जानकारी होना ही काफी नहीं होता, बल्कि आर्ग्युमेंट, एनालिसिस, कम्युनिकेशन और अदालत में पक्ष रखना भी जरूरी होता है. AI कानूनी जानकारी खोजने में मदद कर सकता है, लेकिन वकालत और कानूनी रणनीति तैयार करने में ह्यूमन इंटरफेरेंस जरूरी रहेगी.
करियर स्कोप: वकील, लीगल एडवाइजर, कॉर्पोरेट लीगल टीम, न्यायिक सेवाएं, सरकारी विभाग और स्वतंत्र प्रैक्टिस जैसे कई विकल्प मौजूद हैं.
साइकोलॉजी (Psychology)
आज के समय में मेंटल हेल्थ को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है. ऐसे में AI सलाह तो दे सकता है, लेकिन किसी इंसान की भावनाओं को समझना और सही काउंसलिंग करना अब भी इंसानों का काम है. 12वीं के बाद साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन कर इस क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है.
करियर स्कोप: काउंसलिंग सेंटर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, कॉर्पोरेट कंपनियां, एनजीओ और रिसर्च संस्थानों में अवसर मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: कलिनरी आर्ट्स, बेकरी और पात्रिसरी- जुनून से वैश्विक करियर तक का नया रास्ता
फिजियोथेरेपी (Physiotherapy)
फिजियोथेरेपी में मरीजों का इलाज एक्सरसाइज और थेरेपी के जरिए किया जाता है. हर पेशेंट की जरूरत अलग होती है, इसलिए इस फील्ड में ह्यूमन माइंड एंड एक्सपीरियंस की जरूरत होती है.
करियर स्कोप: अस्पताल, स्पोर्ट्स टीम, फिटनेस सेंटर, रिहैबिलिटेशन सेंटर, क्लीनिक और खुद का प्रैक्टिस शुरू करने का भी विकल्प मौजूद है.
जर्नलिज्म एंड डिजिटल मीडिया (Journalism and Digital Media)
AI कंटेंट तैयार करने में मदद कर सकता है, लेकिन ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म और सोशल टॉपिक्स की समझ अब भी जर्नलिस्ट की ताकत है. अगर किसी स्टूडेंट की रुचि लिखने, बोलने या मीडिया में है तो जर्नलिज्म एंड मास कम्ययुनिकेशन अच्छा विकल्प हो सकता है.
करियर स्कोप: न्यूज वेबसाइट, टीवी चैनल, रेडियो, डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, पीआर, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और कंटेंट इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर मिलते हैं.
Career AI cannot Replace: टीचिंग
एक अच्छा शिक्षक केवल पढ़ाता नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स को इंस्पायर भी करता है. हर बच्चे की सीखने-समझने की क्षमता अलग-अलग होती है, इसलिए टीचिंग में इंसानी जुड़ाव हमेशा जरूरी रहेगा. 12वीं के बाद इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) या ग्रेजुएशन के बाद BEd का विकल्प चुना जा सकता है.
करियर स्कोप: सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म और एजुकेशन स्टार्टअप में नौकरी के अवसर हैं.
एग्रीकल्चर (Agriculture)
भारत की बड़ी आबादी आज भी कृषि पर निर्भर है. खेती में AI और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ रहा है, लेकिन क्रॉप मैनेजमेंट, मिट्टी की स्थिति, मौसम के अनुसार डिसीजन लेना और किसानों के साथ काम करने के लिए एक्सपर्ट्स की जरूरत बनी रहेगी. ऐसे में इस फील्ड से जुड़ने के लिए 12वीं के बाद BSc Agriculture एक अच्छा ऑप्शन है.
करियर स्कोप: कृषि विभाग, एग्रीटेक कंपनियां, बीज और उर्वरक कंपनियां, बैंक, रिसर्च संस्थान और एग्रीकल्चर स्टार्टअप में रोजगार मिल सकता है.
Career AI cannot Replace: नर्सिंग
अगर आपको मेडिकल फील्ड में इंटरेस्ट है तो हेल्थकेयर सेक्टर में नर्सिंग प्रोफेशन में अपना करियर बना सकते है. पेशेंट्स की देखभाल, इमरजेंसी में सही फैसला लेना और डॉक्टरों के साथ मिलकर काम करना ऐसे काम हैं जिन्हें पूरी तरह AI नहीं कर सकता. ऐसे में 12वीं के बाद BSc Nursing, GNM या ANM जैसे कोर्स आपके लिए लाभदायक हो सकते हैं.
करियर स्कोप: सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल, हेल्थ सेंटर, मिलिट्री हॉस्पिटल, विदेशों के हेल्थकेयर सेक्टर और कम्युनिटी हेल्थ प्रोग्राम में रोजगार के अच्छे अवसर मिलते हैं.
हेल्थकेयर मैनेजमेंट
आज के समय में हेल्थकेयर इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. अस्पतालों और हेल्थ सेंटरों को बेहतर तरीके से चलाने के लिए प्रोफेशनल्स की जरूरत होती है. इस क्षेत्र में मैनेजमेंट के साथ मेडिकल सेक्टर की समझ भी जरूरी होती है.
करियर स्कोप: अस्पताल, हेल्थकेयर चेन, इंश्योरेंस कंपनियां, हेल्थ कंसल्टेंसी, मेडिकल एडमिनिस्ट्रेशन और पब्लिक हेल्थ ऑर्गनाइजेशन में करियर बनाया जा सकता है.
AI के साथ स्किल्स भी बनाएं मजबूत
AI को करियर का दुश्मन नहीं बल्कि एक मददगार टूल के रूप में देखें. आने वाले समय में वही प्रोफेशनल्स सबसे ज्यादा सक्सेसफुल होंगे, जो अपनी फील्ड की मजबूत समझ के साथ AI का सही इस्तेमाल करना भी जानते हों. इसलिए 12वीं के बाद कोर्स चुनते समय केवल ट्रेंड नहीं, बल्कि फ्यूचर की जरूरतों और अपने इंटरेस्ट को भी ध्यान में रखें. सही कोर्स और लगातार नई स्किल्स सीखने की आदत आपको इस इवॉल्विंग में भी आगे रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: RRB Group D Last Minute Tips: परीक्षा से पहले ऐसे करें तैयारी, अंतिम दिनों की यह स्ट्रैटेजी दिला सकती है सफलता
