Budget 2026: आने वाले समय में शॉर्ट टर्म कोर्स की बढ़ेगी डिमांड, बजट में बड़ी घोषणा

Budget 2026 Education: निर्माला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं. सीतारमण ने स्किल और जॉब्स क्षमता बढ़ाने के लिए ICAI और ICSI जैसे प्रोफेशनल संस्थानों को शॉर्ट-टर्म मॉड्यूलर कोर्स तैयार करने में सहयोग देने का प्रस्ताव रखा है.

Skill programmes In Budget 2026: केंद्रीय बजट पेश करते हुए निर्माला सीतारमण ने आज युवाओं को कई सारी सौगात दी है. उन्होंने स्किल बेस्ड एजुकेशन और इकोनॉमिक्ल ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए कई शॉर्ट टर्म कोर्स को बढ़ावा देने की बात कही है. केंद्रीय वित्त मंत्री ने स्किल और जॉब्स क्षमता बढ़ाने के लिए ICAI और ICSI जैसे प्रोफेशनल संस्थानों को शॉर्ट-टर्म मॉड्यूलर कोर्स तैयार करने में सहयोग देने का प्रस्ताव रखा है.

साथ ही निर्माला सीतारमण ने शिक्षा के क्षेत्र में कई सारी घोषणाएं की है. हर जिले में Girls Hostel की बात कही. वहीं इसके अलावा ट्रेडिशिनल उद्योग को नया जीवन देने, मजबूत MSME तैयार करना, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को आगे बढ़ावा देने की बात कही है.

कॉन्टेंट क्रिएटर के लिए भी खास है ये बजट

वहीं कंटेंट क्रिएटर को लेकर भी बजट में बड़ी घोषणा की गई है. सरकार ने कंटेंट क्रिएटर्स, डिजाइनर्स और डिजिटल आर्टिस्ट्स को प्रोफेशनल ट्रेनिंग देने के लिए देश में नया डिजाइन इंस्टीट्यूट शुरू करने की तैयारी है. इस नए डिजाइन इंस्टीट्यूट का मकसद कंटेंट क्रिएशन को प्रोफेशनल लेवल पर ले जाना होगा.


पिछले साल भी युवाओं के लिए की गई थी घोषणाएं

  • बजट 2025 में ग्रामीण भारत में युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर खास फोकस किया गया है.
  • MSME के तहत मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को मजबूत कर रोजगार की रफ्तार बढ़ाने की योजना है.
  • गांवों में रहने वाले युवाओं को बेहतर काम के विकल्प देने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जॉब क्रिएशन पर जोर दिया गया है.
  • स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए फंडिंग सीमा 10 करोड़ रुपये तक तय की गई है.
  • लेदर स्कीम से करीब 20 लाख लोगों को रोजगार और AI एक्सीलेंस सेंटर के लिए 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है.

यह भी पढ़ें- Budget 2026: बेटियों के लिए खुशखबरी! हर जिले में एक Girls Hostel 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >