BSIP Recruitment 2026: लखनऊ के बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट में साइंटिस्ट 'B' के लिए भर्ती, 7th पे कमीशन के तहत मिलेगी सैलरी

BSIP Recruitment 2026: भारत सरकार के DST के तहत BSIP, लखनऊ ने साइंटिस्ट 'B' के 19 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 से शुरू होकर 4 सितंबर 2026 तक होंगे.

BSIP Recruitment 2026: सरकारी रिसर्च संस्थान में नौकरी करने की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) के तहत आने वाले बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेस (BSIP), लखनऊ ने साइंटिस्ट 'B' के 19 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी. एलिजिबल कैंडिडेट्स संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट bsip.res.in के जरिए 4 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

BSIP Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती के तहत कुल 19 पद भरे जाएंगे. कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए वैकंसी की संख्या अलग है.

कैटेगरीपद
जनरल (UR)7
ओबीसी (OBC)5
एससी (SC)3
ईडब्ल्यूएस (EWS)2
एसटी (ST)1
पीएच (PH)1
कुल पद19

ये भी पढ़ें: बिहार में 9500+ असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर होगी भर्ती, 211 कॉलेजों का रोस्टर तैयार, जानिए कब शुरू होगी प्रक्रिया

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

कैंडिडेट के पास बायोलॉजिकल साइंसेज, जियोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री या अर्थ साइंस से संबंधित विषय में फर्स्ट डिवीजन के साथ एमएससी (MSc) या बराबर की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ 3 साल का रिसर्च एक्सपीरियंस भी होना जरूरी है. या फिर संबंधित विषय में पीएचडी (PhD) की डिग्री रखने वाले कैंडिडेट भी आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें.

Click Here to See BSIP Official Notification

BSIP Recruitment 2026: क्या है एज लिमिट?

आवेदन करने वाले कैंडिडेट की मैक्सिमम ऐज 35 वर्ष होनी चाहिए. बता दें कि ऐज की कैलकुलेशन 4 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी. साथ ही बता दें की रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार ऐज में छूट मिलेगी. इसमें SC,SC कैटेगरी को 5 साल और OBC कैटेगरी को 3 साल की छूट मिलेगी. 

क्या होगी सैलरी?

सैलरी की बात करें तो सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को 7वें पे कमीशन के पे लेवल-10 के तहत सैलरी मिलेगी. इसके अलावा सेंट्रल गवर्नमेंट के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का भी लाभ दिया जाएगा.

BSIP Recruitment 2026:एप्लिकेशन फीस

कैटेगरीफीस
GEN, OBC, EWS₹1,000
महिला, SC, ST, PHकोई फीस नहीं

ध्यान दें: जिन कैंडिडेट्स ने Advt. No. BSIPS&A022023 के तहत पहले आवेदन किया था, उन्हें दोबारा फीस जमा नहीं करनी होगी. हालांकि उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरना और हार्ड कॉपी भेजना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: JSSC Recruitment 2026: 12वीं पास स्टूडेंट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 326 पदों पर होगी भर्ती

इम्पोर्टेन्ट डेट्स 

इवेंटडेट 
ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू10 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 4 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे)
हार्ड कॉपी जमा करने की लास्ट डेट11 सितंबर 2026 (शाम 5:30 बजे)

BSIP Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BSIP की ऑफिशियल वेबसाइट bsip.res.in पर जाएं.
  • Career BSIP Recruitment Portal पर क्लिक करें.
  • ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें.
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें.
  • इसके साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, मार्कशीट, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट और (यदि लागू हो) ₹1,000 का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करें.
  • लिफाफे पर "Application for the Post of Scientist 'B'" लिखें.
  • सभी डॉक्यूमेंट्स स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए 11 सितंबर 2026 तक इस पते पर भेज दें-

पता: REGISTRAR, BIRBAL SAHNI INSTITUTE OF PALAEOSCIENCES, 53, UNIVERSITY ROAD, LUCKNOW 226 007, UP (INDIA).

ये भी पढ़ें: NTA Recruitment 2026: Video Editor और Graphic Designer समेत 4 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें अप्लाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >