बिहार में सब-इंस्पेक्टर बनने का शानदार मौका, लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 150 पदों पर सब इंस्पेक्टर की वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. ग्रेजुएट्स इन पदों के लिए 09 अगस्त 2026 तक BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BPSSC Sub Inspector Vacancy 2026: बिहार में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग की विशेष शाखा में पुलिस सब इंस्पेक्टर (सामान्य बंद संवर्ग) के कुल 150 पदों पर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. इसकी आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 रखी गई है.

ऐसे में अगर आप भी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो अंतिम तिथि से पहले जल्द ऑनलाइन आवेदन कर लें. आइए इस वैकेंसी की योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और शारीरिक मापदंड के बारे में विस्तार से जानते हैं.

BPSSC SI Vacancy 2026 Details

पद का नामपुलिस सब इंस्पेक्टर (विशेष शाखा)
कुल वैकेंसी की संख्या150 पद
वेतनमानपे लेवल-6
आवेदन की शुरुआत 09 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि09 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क100 (सभी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए)

कौन कर सकता है आवेदन?

सब-इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 01 अगस्त 2025 तक ग्रेजुएट या इसके समकक्ष होना अनिवार्य होना जरूरी है.

आयु सीमा

सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है. वहीं सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष रखी गई है.

पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आयु सीमा 20 से 40 वर्ष है.

अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है.

सेलेक्शन प्रोसेस

  1. Preliminary Exam: यह 200 अंकों का ऑप्शनल पेपर होगा जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.
  2. Mains Exam: Preliminary Exam में सफल अभ्यर्थियों के लिए दो पेपर का Mains Exam आयोजित किया जाएगा.
  3. Physical Efficiency Test (PET): Mains Exam के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड (Height/Weight) और दक्षता टेस्ट (दौड़-धूप) कराया जाएगा, यह केवल क्वालिफाइंग होता है.

शारीरिक मापदंड (Physical Standards)

ऊंचाई (Height): जनरल और ओबीसी कैटेगरी के पुरुषों के लिए न्यूनतम हाइट 165 सेमी, जबकि अति पिछड़ा, SC व ST पुरुषों के लिए न्यूनतम हाइट 160 सेमी तय की गई है. सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम हाइट 155 सेमी होना जरूरी है.

वजन: महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है.

बाकि और डिटेल में जानकारी नीचे दिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

Bihar Police Sub Inspector Vacancy Notification 2026

ये भी पढ़ें: BPSC की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान के सबसे महत्वपूर्ण 100 सवाल और जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >