बिहार में DC, DSP बनने का मौका, BPSC 72वीं परीक्षा के लिए आज से करें अप्लाई

BPSC 72nd Exam 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. BPSC 72nd Exam 2026 के तहत DC, DSP समेत कई बड़े पदों पर भर्ती निकली है. बिहार लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है.

BPSC 72nd Exam 2026: जो कैंडिडेट्स प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए BPSC 72nd Exam एक बेहतरीन अवसर है. खास बात यह है कि इस बार कुल 1186 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को मौका मिलेगा.

इस भर्ती के लिए आवेदन 7 मई 2026 से शुरू हो गए हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 रखी गई है और इसी दिन तक परीक्षा फीस भी जमा करनी होगी. प्रारंभिक परीक्षा की तारीख फिलहाल शेड्यूल के अनुसार बाद में घोषित की जाएगी.

BPSC 72nd Exam 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर BPSC 72nd Exam 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपनी बेसिक डिटेल्स भरें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें.

इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू शामिल होंगे. प्रीलिम्स परीक्षा क्वालिफाइंग होती है, जबकि मेंस और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल मेरिट तैयार की जाती है. इसलिए कैंडिडेट्स को अभी से अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

BPSC ने दी जानकारी

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत कुल 1186 पद भरे जाएंगे. इनमें से 1033 पद विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए हैं, जबकि 153 पद फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और अन्य पोस्ट के लिए रखे गए हैं. योग्यता की बात करें तो ज्यादातर पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, यूनियन बैंक में 1865 पदों पर निकली बंपर भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >