Bihar Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में 795 पदों पर भर्तियां, यहां देखें डिटेल्स

बिहार में सरकारी नौकरी पाने का खास मौका, 795 पदों पर निकली बंपर बहाली, यहां देखें डिटेल्स.

Bihar Sarkari Naukri: अगर आप बिहार से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो बता दें, आपके लिए खुशखबरी है. बिहार में इंजीनियरिंग और डिप्लोमा डिग्री वालों के लिए पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली गई है. बता दें, कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 अक्टूबर से शुरू हो गई है और आप इसके लिए 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में यहां देखें इस भर्ती से जुड़ी डिटेल्स.

क्या है योग्यता?

बता दें, कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी संस्थान से इंजीनियरिंग या डिप्लोमा की डिग्री होनी अनिवार्य है. बात करें अगर उम्र सीमा की तो इस भर्ती के लिए 27 साल के उम्र तक के लोग आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, ऊपरी आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए विशेष छूट है.

Also Read: BPSC Success Story: इंटरव्यू के लिए कपड़े खरीदने के नहीं थे पैसे, जानें बिहार के राहुल कुमार का कल्याण पदाधिकारी बनने का सफर

कितनी है आवेदन फीस?

इस भर्ती के लिए अगर आप DTE, DTC, JOT के पदों पर आवेदन करते हैं तो आपको 300 रुपए देने हैं, वहीं अगर आप असिस्टेंट ट्रेनी के पद पर आवेदन करते हैं तो आपको 200 रुपए की फीस देनी है.

Also Read: BPSC Success Story: बिहार की बेटी ने एक साथ पास की 5 सरकारी परीक्षाएं, जानें उनकी स्ट्रेटजी

Also Read: Google Jobs: गूगल में काम करने का शानदार मौका, जल्द कर लें आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >