2 लाख तक कैश प्राइज और लैपटॉप का मिला पैसा, अब रिजल्ट के 30 दिन के भीतर सम्मानित होंगे बिहार बोर्ड के टॉपर्स

BSEB Toppers Award 2026: बिहार बोर्ड के मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के 168 टॉपर्स को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया. टॉपर्स को 2 लाख तक नकद राशि और लैपटॉप के लिए 51 हजार दिए गए. साथ ही ऐलान किया गया है कि अगले साल से रिजल्ट आने के ठीक एक महीने के भीतर सम्मान समारोह कराया जाएगा.

Bihar Board Toppers Felicitation 2026: बिहार बोर्ड के होनहार छात्र-छात्राओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी छात्र-छात्राओं को पटना में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान टॉपर्स को मेडल, प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम की राशि सौंपी गई. इसी मंच से पुरानी व्यवस्था को बदलते हुए बड़ा ऐलान किया गया कि अब टॉपर्स को अपने सम्मान के लिए महीनों तक लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अगले सत्र से बोर्ड रिजल्ट जारी होने के ठीक 1 महीने के भीतर सम्मान समारोह आयोजित कर दिया जाएगा, ताकि छात्रों को सही समय पर प्रोत्साहन राशि मिल सके.

2 लाख तक नकद इनाम और लैपटॉप के लिए अलग से 51 हजार

समारोह में मैट्रिक के साथ-साथ इंटर के तीनों संकायों (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) व वोकेशनल कोर्स के टॉपर्स को पुरस्कृत किया गया.

  • रैंक हासिल करने वाले मेधावियों को 2 लाख तक की नकद पुरस्कार राशि दी गई.
  • सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए लैपटॉप खरीदने के लिए अलग से 51 हजार की सहायता राशि दी गई.
  • इसके साथ ही टॉपर्स और उनके परिजनों के साथ बैठकर भविष्य की पढ़ाई और उनके लक्ष्यों को लेकर चर्चा भी की गई.

700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगी फ्री कोचिंग

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर गाइडेंस देने के लिए राज्य के 700 'सरस्वती विद्या निकेतन' मॉडल स्कूलों में विशेष कोचिंग की व्यवस्था शुरू की जाएगी.

इन स्कूलों में छात्रों के लिए डिजिटल और लाइव क्लास के साथ लाइव ट्यूटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसके साथ ही पूर्ववर्ती छात्रों (Alumni) को भी अपने पुराने स्कूलों के बच्चों को पढ़ाने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: UPSSSC PET 2026 की तारीख घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >