Bihar Board Result: इस दिन जारी होगा मैट्रिक और इंटर परीक्षा का रिजल्ट, अध्यक्ष ने दी अहम जानकारी

Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा की तारीखें तय कर दी हैं. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, इंटर का रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में और मैट्रिक का परिणाम अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा.

Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के नतीजों की घोषणा को लेकर अहम जानकारी दी है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने गुरुवार को बताया कि इंटर का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा, जबकि मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी होगा.

इंटर और मैट्रिक परीक्षा का शेड्यूल

इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी. वहीं मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई, जो 25 फरवरी तक चलेगी. बिहार बोर्ड अपनी तेज़ी से परिणाम जारी करने की परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी देश में सबसे पहले इंटर और मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है.

सक्षमता परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी

बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा (Competency Test) के तीसरे चरण की प्रक्रिया भी तय कर दी है. अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इसके लिए आवेदन 22 फरवरी से 12 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे. परीक्षा कुल 61 विषयों में आयोजित होगी और मई-जून में परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी.

Also Read: मधुबनी साड़ी में दिखीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार की संस्कृति को दिया खास सम्मान

बिहार बोर्ड की निःशुल्क कोचिंग पहल ‘BSEB Super 50’ के पहले बैच (सत्र 2023-25) ने JEE Mains 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस उपलब्धि पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने खुशी जताते हुए कहा कि बिहार बोर्ड के छात्रों ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया है.

बेहतरीन रहा ‘BSEB Super 50’ का पहला बैच

मुख्यमंत्री की पहल पर 2023 में शुरू की गई इस निःशुल्क कोचिंग का असर अब दिखने लगा है। इस साल—

  • 4 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए
  • 23 छात्रों को 95 प्रतिशत से अधिक स्कोर मिला
  • 39 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए

आगे की तैयारी को लेकर बोर्ड की रणनीति

आनंद किशोर ने बताया कि इस सफलता से उत्साहित होकर आगे भी ‘BSEB Super 50’ को और सशक्त किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मेधावी छात्र जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर सकें. बिहार बोर्ड की इस पहल से राज्य के प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा में नई राह मिल रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >