Bihar BEd सेकेंड राउंड का सीट अलॉटमेंट लेटर जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

Bihar CET BEd 2nd Allotment Letter 2026: Bihar BEd CET 2026 की सेकेंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज 14 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे नोडल यूनिवर्सिटी BRABU के पोर्टल पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं. ये रहा चेक करने का पूरा Step by Step प्रोसेस.

Bihar CET BEd 2nd Allotment Letter 2026: अगर आप भी बिहार बीएड (Bihar BEd) की सेकेंड मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने आज यानी 14 जुलाई 2026 को बिहार बी.एड काउंसिलिंग राउंड-2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दिया है.

कैंडिडेट्स अपना अलॉटमेंट लेटर ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. जिन कैंडिडेट्स को पहले राउंड में कॉलेज नहीं मिल पाया था, वे तुरंत दुसरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं.

कैसे चेक करें 2nd Round Seat Allotment Letter?

  1. सबसे पहले Bihar BEd की ऑफिशियल वेबसाइट biharcetbed-brabu.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर "Allotment Letter/College Login" ऑप्शन पर क्लिक करें.
  3. अब आपकों 'Sign in' का ऑप्शन दिखेगा. इसमें अपना Login id और Password डालकर लॉगिन करें.
  4. लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका BEd Round 2 Seat Allotment Result दिख जाएगा. वहीं अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं होगा तो “You are in waiting list. Please wait for the next round.” दिखेगा.
  5. अगर आपको कॉलेज अलॉट हो गया है, तो Allotment Letter को डाउनलोड करके उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

आप डायरेक्ट इस लिंक पर भी क्लिक कर अपना अलॉटमेंट लेटर चेक कर सकते हैं. Click here for 2nd Round Allotment Letter

ये जरूरी डेट्स याद रखें

अगर 2nd Round में आपका नाम आ गया हैं तो 14 से 17 जुलाई 2026 तक आपको सीट कंफर्मेशन फीस जमा करनी हैं. इसमें 3 हजार रूपये की नॉन-रिफंडेबल फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए 15 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आवंटित कॉलेज में खुद जाकर डॉक्यूमेंट वेरीफाई कराने होंगे. एडमिशन पूरा होने के बाद 20 जुलाई 2026 से नया सेशन शुरू हो जाएगा.

Bihar CET BEd 2026 Important Dates

जून मे हुई थी परीक्षा

जो कैंडिडेट्स इस पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं, उनकों बताते चलें कि इस वर्ष 2026-28 सेशन के लिए बिहार बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की गई थी. इसके बाद 23 से 28 जून तक काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया गया था. ये सब प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूनिवर्सिटी द्वारा 3 जुलाई 2026 को पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी की गई थी. पहले राउंड में एडमिशन लेने के लिए लास्ट डेट 10 जुलाई 2026 रखी गई थी. पहले राउंड का एडमिशन पूरा होने के बाद बची हुई सीटों के लिए आज यह दूसरी लिस्ट जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: CTET की तैयारी कैसे करें: ये रहा CTET Exam पास करने का सबसे आसान और सटीक गाइड


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >