क्रिएटिव करियर बनाने का है समय! जानें क्या है फूड स्टाइलिंग और इससे जुड़ा करियर ऑप्शन

Best Course After 12th: अगर आपको खाना बनाने के साथ-साथ उसे खूबसूरती से प्रजेंट करने का शौक है, तो फूड स्टाइलिंग आपके लिए एक शानदार और क्रिएटिव करियर साबित हो सकता है.

Best Course After 12th: आज के डिजिटल दौर में जहां सोशल मीडिया, विज्ञापन और फूड इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, वहीं फूड स्टाइलिस्ट एक उभरता हुआ और क्रिएटिव करियर ऑप्शन बनकर सामने आया है. फूड स्टाइलिस्ट का काम खाने को इस तरह सजाना और प्रेजेंट करना होता है कि वह फोटो, वीडियो या ऐड में आकर्षक दिखे.

क्या होता है फूड स्टाइलिस्ट कोर्स?

फूड स्टाइलिंग से जुड़े कोर्स में छात्रों को खाने की प्रेजेंटेशन, प्लेटिंग, लाइटिंग, कलर कॉम्बिनेशन और कैमरा एंगल्स की जानकारी दी जाती है. इसमें यह सिखाया जाता है कि साधारण डिश को भी कैसे आकर्षक बनाया जाए ताकि वह कस्टमर या दर्शक को लुभाए.

यह कोर्स शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट से लेकर डिप्लोमा तक उपलब्ध होता है. कुछ होटल मैनेजमेंट और डिजाइन इंस्टीट्यूट्स भी फूड स्टाइलिंग से जुड़े स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम ऑफर करते हैं.

कैसे बनें फूड स्टाइलिस्ट?

12वीं के बाद फूड स्टाइलिंग, होटल मैनेजमेंट या कुकरी से जुड़े कोर्स करें
फोटोग्राफी और बेसिक एडिटिंग स्किल्स सीखें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना पोर्टफोलियो बनाएं
फूड ब्लॉगर्स, शेफ या प्रोडक्शन हाउस के साथ इंटर्नशिप करें
ट्रेंड्स और नई फूड प्रेजेंटेशन तकनीकों पर नजर रखें

करियर ऑप्शन क्या हैं?

फूड स्टाइलिस्ट बनने के बाद कई फील्ड में काम करने के अवसर मिलते हैं-

  • विज्ञापन एजेंसियां और प्रोडक्शन हाउस
  • फूड मैगजीन और मीडिया कंपनियां
  • होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री
  • ई-कॉमर्स और फूड ब्रांड्स
  • सोशल मीडिया और फूड ब्लॉगिंग

इसके अलावा, आप फ्रीलांसर के तौर पर भी काम कर सकते हैं और अलग-अलग ब्रांड्स के साथ प्रोजेक्ट बेस्ड काम कर सकते हैं.

कितनी होती है कमाई?

शुरुआत में 20-30 हजार रुपये प्रति माह तक कमाई हो सकती है, जबकि अनुभव बढ़ने के साथ यह लाखों तक पहुंच सकती है. ब्रांड, स्क्लि और स्थान के अनुसार, सैलरी अलग-अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Animation vs VFX: फिल्म और गेमिंग, किसके लिए कौन सा ऑप्शन है बेस्ट? जानिए करियर ग्रोथ और सैलरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >