कौन हैं कैप्टन सुमित कपूर? जानिए उनका अनुभव, करियर और एजुकेशन

Baramati Plane Crash: बारामती के प्लेन क्रैश में पायलट कैप्टन सुमित कपूर की जान चली गई. कैप्टन सुमित कपूर कई सालों से एविएशन सेक्टर में एक्टिव थे. आइए, जानते हैं उन्होंने कहां से पढ़ाई-लिखाई की.

Baramati Plane Crash: बारामती प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र ने अपने उप मुख्यमंत्री अजित पवार को खो दिया. इस हादसे में जान गंवाने वाले में एक नाम कैप्टन सुमित कपूर का भी शामिल था. सुमित कपूर की इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है. आपको बता दें कि वे एक अनुभवी बिजनेस जेट और चार्टर प्लेन उड़ाने वाले पायलट थे. आइए जानते हैं कि सुमित कपूर एविएशन इंडस्ट्री में कैसे आए और उन्हें कितने सालों का एक्सपीरियंस है. 

सेफ्टी को देते थे प्राथमिकता

सुमित कपूर वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़े हुए थे. उन्हें 15,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव था. कैप्टन सुमित कपूर कई सालों से एविएशन सेक्टर में सक्रिय थे और हाई-प्रोफाइल यात्रियों की फ्लाइट ऑपरेट कर चुके थे. उनके साथ काम करने वाले लोग बताते हैं कि वे बेहद डिसिप्लिन्ड, शांत स्वभाव और सेफ्टी को प्राथमिकता देने वाले पायलट थे. हर उड़ान से पहले वे टेक्निकल चेक और सुरक्षा मानकों पर खास ध्यान देते थे.

अजित पवार का प्लेन क्रैश

अजित पवार का बुधवार सुबह हुए विमान हादसे (Ajit Pawar Plane Crash) में निधन हो गया. DGCA के मुताबिक, मुंबई से बरामती जा रही चार्टर्ड फ्लाइट सुबह करीब 8:45 बजे क्रैश-लैंडिंग का शिकार हुई. इस विमान में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर भी शामिल थे. हादसा बरामती के रनवे के पास हुआ. प्लेन में अजित पवार के साथ एक PSO, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर मौजूद थे.

खबर अपडेट हो रही है…


यह भी पढ़ें- कौन थी अजित पवार का प्लेन उड़ाने वाली लेडी पायलट? विदेश से ट्रेनिंग, इस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >