असम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, resultsassam.nic.in पर करें चेक

Assam HSLC Result 2026: असम बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल यानी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- resultsassam.nic.in पर जाना होगा.

Assam HSLC Result 2026: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट asseb.in, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जारी किया गया है. छात्र अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से मार्कशीट चेक कर सकते हैं. बता दें कि इस साल कुल 4.38 लाख छात्रों ने 10वीं के बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.

Assam HSLC Result 2026: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Assam State School Education Board की साइट asseb.in, sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “HSLC Result 2026” या “Class 10 Result” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने रिजल्ट चेक करने का पेज खुल जाएगा.
  • यहां अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले लें.

Assam HSLC Result 2026 Direct Link Check Here

असम बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की थीं. इस साल करीब 4.38 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे. सभी का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है.

Assam Board Result Link एक्टिव हो गया

मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका

SEBA के नियम के मुताबिक वही छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं जो ज्यादा से ज्यादा 3 विषयों में फेल हुए हों और कुल मिलाकर कम से कम 170 नंबर लाए हों. यह परीक्षा सिर्फ थ्योरी पेपर के लिए होती है. पिछले साल कंपार्टमेंट एग्जाम 23 मई से 29 मई के बीच हुए थे और उनका रिजल्ट 16 जून को जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, इन वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >