Arvind Kejriwal Daughter: IITian बेटी के लिए कैसा दामाद खोजे केजरीवाल, देखें दोनों की डिग्रियां

Arvind Kejriwal Daughter: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल संभव जैन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. अरविंद केरजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की बेटी अपनी पढ़ाई को लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि केजरीवाल के दामाद कितने पढ़े लिखे हैं.

Arvind Kejriwal Daughter: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनकी शादी. अरविंद केरजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की बेटी हर्षिता संभव जैन के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. हर्षिता केजरीवाल का नाम अपनी पढ़ाई और डिग्रियों को लेकर चर्चा रहता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि केजरीवाल के दामाद कितने पढ़े लिखे हैं.

Arvind Kejriwal Daughter: कितनी पढ़ी लिखी हैं हर्षिता केजरीवाल?

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा से पूरी की है. शुरू से पढ़ाई में अव्वल हर्षिता ने 12वीं कक्षा में 96% अंक प्राप्त किए थे. साल 2014 में, हर्षिता ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 3,322वीं रैंक प्राप्त की थी. इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली में कैमिकल इंजीनियरिंग में प्रवेश लिया.

साल 2018 में, उन्होंने IIT दिल्ली से कैमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की. बीटेक पूरा होने के बाद उन्होंने गुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब ज्वॉइन किया. हर्षिता ने गुरुग्राम स्थित बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) में एसोसिएट कंसल्टेंट के तौर पर काम शुरू किया. 2020 में, उन्होंने ‘Basil Health’ नामक एक हेल्थ और फिटनेस स्टार्टअप की सह-स्थापना की.

Sambhav Jain Education: कितने पढ़े लिखे हैं केजरीवाल के दामाद?

अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन दोनों आईआईटी ग्रेजुएट हैं. दोनों की मुलाकात आईआईटी दिल्ली कैंपस में ही हुई.दोनों ने साथ में पढ़ाई की. वर्तमान में संभव जैन एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Best College: जेईई में कम नंबर? बिहार के इस कॉलेज में मिलेगा एडमिशन, प्लेसमेंट पैकेज लाखों में!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >