AISSEE 2024: एनटीए ने रिलीज की सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आंसर की, फटाफट ऐसे करें चेक

AISSEE 2024: जो छात्र AISSEE 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे वो उत्तर कुंजी चेक करने के साथ उसपर आपत्तियां उठा सकते हैं. इस परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा.

AISSEE 2024 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है. उत्तर कुंजी अब आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in. पर उपलब्ध है. आंसर की के साथ एनटीए ने एआईएसएसईई 2024 के लिए आंसर की चैलेंज विंडो भी एक्टिव कर दी है. जो छात्र AISSEE 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे वो उत्तर कुंजी चेक करने के साथ उसपर आपत्तियां उठा सकते हैं. इस परीक्षा का रिजल्ट मार्च में जारी किया जाएगा.

AISSEE 2024: ऐसे करें डाउनलोड

AISSEE 2024 के लिए आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in. पर उपलब्ध है. छात्र इसका एक्सेस लॉगिन आइडी से कर सकते है. छात्र इस आसान तरीके से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

  • एआईएसएसईई 2024 की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in.पर जाएं
  • AISSEE 2024 उम्मीदवार लॉगिन पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • आगे के संदर्भ के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें.

AISSEE 2024: ऐसे दे चैलेंज

एआईएसएसईई 2024 को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. जो छात्र आंसर की को चैलेंज करना चाहते हैं, वे आपत्तियां उठाने के लिए उत्तर कुंजी चुनौती विंडो पर क्लिक कर सकते हैं. नीचे दिए गए स्टेप से चुनौतियां प्रस्तुत करें.

  • एआईएसएसईई 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • AISSEE 2024 उत्तर कुंजी चुनौती विंडो पर क्लिक करें.
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें.
  • आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए प्रश्न और उत्तर और चुनौती लिंक का चयन करें.
  • सहायक दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • उठाई गई चुनौतियों की संख्या के आधार पर शुल्क जमा करें.
  • सहेजें और सबमिट पर क्लिक करें.

Also Read: jee Mains 2024: जेईई मेंस अप्रैल सेशन के लिए अब तक लगभग 1.50 लाख यूनिक आवेदन, 5 वर्षों में सबसे अधिक छात्रों की संख्या होने का अनुमान

Also Read: GATE 2024: आज तक दर्ज कर सकते हैं गेट आंसर की पर आपत्ति, 16 मार्च को जारी होगा रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >