AFCAT 2 Answer Key जारी, ऐसे चेक करें अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स

AFCAT 2 Answer Key: AFCAT 02 की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए जरूरी अपडेट है. भारतीय वायुसेना ने आंसर की और इंडिविजुअल रिस्पॉन्स जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स अपने लॉगिन के जरिए इसे चेक कर सकते हैं.

AFCAT 2 Answer Key: AFCAT 02-2026 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है. परीक्षा के बाद अब भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने आंसर की जारी कर दी है. कैंडिडेट्स आंसर की के साथ अपना इंडिविजुअल रिस्पॉन्स भी देख सकते हैं. इससे वे अपने दिए गए आंसर्स को सही आंसर से मिलाकर परीक्षा में अपने प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं.

AFCAT 02-2026 की परीक्षा 8 अगस्त 2026 को आयोजित हुई थी. इससे पहले 5 अगस्त को कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे.

लॉगिन कर देख सकेंगे आंसर की

ऑफिशियल जानकारी के मुताबिक, कैंडिडेट्स के लॉगिन में क्वेश्चन पेपर, आंसर की और इंडिविजुअल रिस्पॉन्स उपलब्ध कराया गया है. कैंडिडेट्स इन सभी को 11 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक देख सकते हैं. इसके बाद इस संबंध में किसी तरह के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए कैंडिडेट्स तय समय के अंदर अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स जरूर चेक कर लें.

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, सैलरी 60 हजार से ज्यादा

ऐसे चेक करें AFCAT 02 Answer Key

  • सबसे पहले AFCAT की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं.
  • अब कैंडिडेट लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपने रजिस्टर्ड लॉगिन डिटेल्स की मदद से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद AFCAT 02/2026 से जुड़ी आंसर की और इंडिविजुअल रिस्पॉन्स का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • इस पर क्लिक करके अपने पेपर, दिए गए आंसर और सही आंसर को चेक करें.
  • कैंडिडेट्स चाहें तो आंसर की और रिस्पॉन्स को भविष्य के लिए प्रिंटआउट कर रख सकते हैं.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना Answer key देख सकते हैं.

Click here to see AFCAT 2 Answer Key

8 अगस्त को हुई थी AFCAT परीक्षा

AFCAT 02 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 को शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जून 2026 तक बढ़ाई गई थी. इसके बाद 29 जुलाई को एग्जाम सिटी डिटेल्स और 5 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी किया गया था. परीक्षा 8 अगस्त को आयोजित हुई. अब आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स अपने संभावित प्रदर्शन का अंदाजा लगा सकते हैं.

AFCAT 02 का रिजल्ट कब जारी होगा, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. कैंडिडेट्स आगे की अपडेट के लिए AFCAT की ऑफिशियल वेबसाइट afcat.cdac.in पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त स्पेशल: 5 मिनट में ऐसे तैयार करें जोशीला स्पीच, नहीं छूटेगा एक भी पॉइंट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >