IIT से अच्छा प्लेसमेंट देकर छा गया यूपी का ये कॉलेज, हाईएस्ट पैकेज 1.2 करोड़ का

College Placement: कॉलेज में प्लेसमेंट की बात करें तो सबसे ऊपर नाम आईआईटी का आता है. हालांकि, कई ऐसे कॉलेज हैं जिनके प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने IITs को पीछे छोड़ा है. उत्तर प्रदेश में IITs हैं IIT कानपुर और IIT बीएचयू लेकिन प्रयागराज के एक इंजीनियरिंग कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इन आईआईटी से भी शानदार देखा गया है.

College Placement: कॉलेज प्लेसमेंट की बात करें तो आमतौर पर सबसे पहले नाम आईआईटी का लिया जाता है. आईआईटी को लंबे समय से देश के बेहतरीन इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है, जहां छात्रों को लाखों-करोड़ों के पैकेज पर नौकरी मिलती है. लेकिन अब तस्वीर बदल रही है. कुछ ऐसे कॉलेज भी सामने आए हैं, जिनके प्लेसमेंट रिकॉर्ड (College Placement Record) ने आईआईटी जैसे बड़े संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है.

College Placement में IIIT इलाहाबाद की चर्चा

उत्तर प्रदेश में आईआईटी कानपुर और आईआईटी बीएचयू जैसे नामी संस्थान मौजूद हैं, लेकिन प्रयागराज का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) इलाहाबाद इनसे भी आगे निकलता दिख रहा है. इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड हाल के वर्षों में बेहद प्रभावशाली रहा है.

खास बात यह है कि यहां से आईटी ब्रांच के एक छात्र को 1.45 करोड़ रुपये का हाईएस्ट पैकेज ऑफर किया गया है. यह अब तक के इतिहास का सबसे ऊंचा पैकेज माना जा रहा है और इस उपलब्धि ने IIIT इलाहाबाद को सुर्खियों में ला दिया है.

कंप्यूटर साइंस पीछे

बीटेक में कंप्यूटर साइंस ब्रांच को सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है. छात्र और अभिभावक दोनों ही इसे प्राथमिकता देते हैं क्योंकि इस क्षेत्र में नौकरी के अवसर अधिक होते हैं. लेकिन इस बार का ट्रेंड अलग देखने को मिला है. IIIT इलाहाबाद में बीटेक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ब्रांच के छात्रों ने कंप्यूटर साइंस के मुकाबले ज्यादा प्रभावशाली प्लेसमेंट हासिल किया है.

IIIT इलाहाबाद में इस साल कुल 439 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिनमें से 422 छात्रों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हुआ. यह 97.91% का प्रभावशाली रिकॉर्ड है. यहां औसत CTC 33 LPA रहा, जबकि हाईएस्ट पैकेज 120 LPA तक पहुंचा. जो इंडस्ट्री स्टैंडर्ड से काफी बेहतर माना जा रहा है. यहां प्लेसमेंट सेशन में Google और Microsoft जैसी कंपनियां भी हिस्सा ले चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: रांची के बेटे को Google में 2 करोड़ का पैकेज, शिवम के पास कंप्यूटर साइंस ब्रांच में मास्टर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >