NIT में एडमिशन लेने से पहले, देखें ये 5 यूनिक BTech कोर्स

NIT Admission 2026: जेईई मेन परीक्षा देने के बाद बेस्ट BTech ब्रांच की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है. आज के समय में AI की काफी डिमांड है.

NIT Admission 2026: सालों से जब भी इंजीनियरिंग की बात आती है तो गिने-चुने दो चार कोर्स ही लोगों को मालूम होते हैं. लेकिन बदलते ट्रेंड के साथ अब कई यूनिक बीटेक ब्रांच (Unique BTech Branch) भी मार्केट में आ गए है, देश के विभिन्न NITs में ये कोर्स ऑफर किए जाते हैं. अगर आपने भी JEE Main परीक्षा पास कर ली है तो आइए जानते हैं इन यूनिक बीटेक ब्रांच के बारे में.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में बीटेक NIT दिल्ली से

NIT दिल्ली ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में बीटेक प्रोग्राम 2023-24 अकैडमिक सेशन से CSE विभाग के तहत शुरू किया था. इसमें मशीन लर्निंग एल्गोरिद्म, डीप लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, कंप्यूटर विजन और बिग डेटा सिस्टम्स के साथ-साथ स्टैंडर्ड CSE कोर पढ़ाया जाता है. एडमिशन JEE Main और JoSAA के तहत मिलती है.

NIT दिल्ली से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक 

NIT दिल्ली में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 2024 में शुरू की गई थी. मैकेनिकल एंड एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के अनुसार, यह कोर्स छात्रों को स्पेस प्रोग्राम की चुनौतियों के लिए तैयार करने और इस क्षेत्र में इनोवेशन और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है.

NIT दिल्ली से BTech -VLSI डिजाइन और टेक्नोलॉजी

यह प्रोग्राम 2024-25 सत्र में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के साथ शुरू किया गया. इस कोर्स में डिवाइस फिजिक्स और सर्किट डिजाइन से लेकर वेरिफिकेशन, लेआउट और फैब्रिकेशन आदि के बारे में पढ़ाया जाता है. पिछले साल के JoSAA सीट मैट्रिक्स के अनुसार इसमें लगभग 25 सीटें हैं, जो होम-स्टेट और अन्य राज्य कोटा में बंटी हुई हैं.

प्रोग्राम / कोर्सक्या पढ़ाया जाएगा (Course Details)फोकस एरिया
BTech in Artificial IntelligenceAI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, ऑटोमेशनभविष्य की टेक्नोलॉजी
BTech in Data Scienceडेटा कलेक्शन, एनालिसिस, बिग डेटा टूल्सडेटा आधारित करियर
BTech in Robotics Engineeringरोबोट डिजाइन, ऑटोमेशन, कंट्रोल सिस्टमइंडस्ट्री और ऑटोमेशन
BTech in Cyber Securityनेटवर्क सिक्योरिटी, एथिकल हैकिंग, डेटा प्रोटेक्शनडिजिटल सुरक्षा
BTech in Internet of Things (IoT)स्मार्ट डिवाइस, सेंसर, कनेक्टेड सिस्टमस्मार्ट टेक्नोलॉजी
BTech in Environmental Engineeringप्रदूषण नियंत्रण, सस्टेनेबल डेवलपमेंटपर्यावरण संरक्षण
BTech in Smart Manufacturingइंडस्ट्री 4.0, ऑटोमेटेड प्रोडक्शन सिस्टममैन्युफैक्चरिंग सेक्टर
Integrated MTech Courses5 साल में BTech + MTech, एडवांस्ड रिसर्चरिसर्च और स्पेशलाइजेशन
Interdisciplinary Engineeringमल्टी-डिसिप्लिन स्टडी (जैसे AI + मैकेनिकल)नई एज टेक्नोलॉजी
BTech in Computational Engineeringकंप्यूटेशन, मॉडलिंग, सिमुलेशनइंजीनियरिंग + कंप्यूटर

NIT राउरकेला से AI में BTech

NIT राउरकेला ने 2024-25 शैक्षणिक वर्ष से AI में BTech शुरू किया, जो कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के तहत संचालित होता है. इसमें AI, सॉफ्ट कंप्यूटिंग, पैरेलल एल्गोरिद्म, डेटाबेस इंजीनियरिंग, कंप्यूटर नेटवर्क और इमेज प्रोसेसिंग से जुड़ी जानकारी दी जाती है. इस प्रोग्राम में 45 सीटें हैं. एडमिशन JEE Main और JoSAA से मिलती है.

NIT कुरुक्षेत्र से AI में BTech

NIT कुरुक्षेत्र के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग ने यह प्रोग्राम 2023-24 सत्र से 60 सीटों के साथ शुरू किया. इसमें कम्प्यूटेशनल मैथ्स की नींव, कंप्यूटर साइंस के मुख्य विषयों के साथ AI, डेटा साइंस और मशीन लर्निंग के इनोवेशन के बारे में पढ़ाया जाता है.

NIT कुरुक्षेत्र से AI में BTech

कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग ने 2024-25 सत्र से AI और डेटा साइंस में अलग BTech प्रोग्राम शुरू किया, जिसमें 60 सीटें हैं. यह कोर्स डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा पाइपलाइन, स्टैटिस्टिकल मॉडलिंग और बड़े पैमाने के डेटा सिस्टम्स पर केंद्रित है, साथ ही AI कोर भी शामिल है.

NIT सुरथकल से AI में BTech

NIT सुरथकल का इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विभाग AI में BTech प्रोग्राम चलाता है, जो IT से अलग है. इसका उद्देश्य छात्रों को मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डेटा विजुअलाइजेशन के जरिए स्मार्ट मशीन, सॉफ्टवेयर और एप्लिकेशन बनाने में सक्षम बनाना है.

NIT वारंगल से डाटा साइंस और AI में BTech

NIT वारंगल (NIRF 2024 में 21वीं रैंक) ने 2024-25 से यह नया प्रोग्राम शुरू किया. एडमिशन JEE Main AIR के आधार पर JoSAA काउंसलिंग से होता है. यह प्रोग्राम संस्थान के मौजूदा CSE प्रोग्राम से अलग है और इसका अलग JoSAA ब्रांच कोड है.

NIT कालीकट में CSE से BTech

NIT कालीकट ने 2023–24 सत्र से CSE विभाग के तहत AI और डेटा साइंस फोकस वाला BTech प्रोग्राम शुरू किया. यह चार साल का कोर्स है. प्रवेश JEE Main और JoSAA काउंसलिंग के जरिए होता है.

NIT तिरुचिरापल्ली (ट्रिची) से डाटा साइंस में बीटेक

NIT ट्रिची (NIRF 2025 में 9वीं रैंक) ने 2025–26 सत्र से डाटा साइंस में BTech शुरू किया. यह एक चार साल का कोर्स है. इसमें एंट्री JEE Main और JoSAA के जरिए होता है.

NIT सिलचर में AI और CSE से BTech

NIT सिलचर ने CSE (AI) को एक अलग प्रोग्राम के रूप में शुरू किया है, जिसका अपना JoSAA कोड है. यह नियमित CSE से अलग है. यह प्रोग्राम 2023 में JoSAA सीट मैट्रिक्स में शामिल हुआ, जिसमें लगभग 30 सीटें हैं.

यह भी पढ़ें- CSE ब्रांच के लिए फेमस है NIT सुरथकल, जानें क्या है एडमिशन प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >