NEET UG रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग की बारी, जानें पूरा एडमिशन प्रोसेस और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

NEET Counselling 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई को NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यहां हम कैंडिडेट्स को बता दें कि मेडिकल में सीट पाने के लिए मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS सीटों पर एडमिशन पाने के लिए सिर्फ परीक्षा में पास होना ही नहीं बल्कि काउंसलिंग की प्रक्रियाओं से भी गुजरना होता है. जानिए काउंसिलिंग से जुड़े नियम.

NEET UG Counselling 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 16 जुलाई को NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार मेडिकल की एंट्रेंस की परीक्षा में 11.21 लाख उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS सीटों पर एडमिशन पाने के लिए सिर्फ परीक्षा में पास होना ही नहीं बल्कि काउंसलिंग की प्रक्रियाओं से भी गुजरना होता है.

NEET UG Counselling Date: कब से होगी नीट की काउंसलिंग शुरू?

हालांकि NEET UG 2026 की काउंसलिंग कब से शुरू होगी इसकी जानकारी अभी NTA कि ओर से आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है. संभवतः यह प्रोसेस जुलाई 2026 के अंत या अगस्त 2026 के शुरुआती सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है. मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर इसकी जानकारी जल्द जारी की जाएगी.

NEET UG Admission Process: जानें मेडिकल कॉलेज ने एडमिशन का पूरा प्रोसेस

  • सबसे पहले मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए NEET परीक्षा पास करना होगा.
  • इसके बाद काउंसलिंग के लिए MCC पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  • अपने चॉइस का कॉलेज फिलप करना और अंत में डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ प्रोसेस कंप्लीट करना होगा, जिसके बाद एडमिशन होगी.

ये भी पढ़ें: NEET UG Result के बाद अब काउंसिलिंग की बारी, ये जरूरी डॉक्यूमेंट्स अभी देख लें

NEET Counselling Documents: काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए काउंसलिंग सबसे इंपॉर्टेंट फेज होता है. इस प्रोसेस में कोई है भी डॉक्यूमेंट नहीं रहने पर आपकी सीट कैंसिल हो सकती है. इसलिए NEET UG स्कोरकार्ड, एडमिट कार्ड, एडुकेशन क्वॉलिफिकेशन सर्टिफिकेट्स और फोटो, सिग्नेचर, आधार कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखना अनिवार्य है.

NEET Toppers 2026: कितने छात्रों के नाम टॉपर्स लिस्ट में?

NEET की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार इस बार मेडिकल परीक्षा में 690 अंक और उससे ज्यादा अंक कुल 138 स्टूडेंट्स ने हासिल किया है. इसमें टॉप 10 में 2 फीमेल और 8 मेल कैंडिडेट्स हैं. इस लिस्ट में पंजाब के आर्यन गुप्ता 1st और हरियाणा के पांशुल बंसल 2nd स्थान पर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: NEET प्रोटेस्ट से क्यों दूर रहे टॉपर पांशुल, खुलकर बताया कारण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >