टॉपर्स की पहली पसंद AIIMS Delhi, देखें क्लोजिंग और ओपनिंग रैंक

NEET UG Counselling Result 2025: एमसीसी नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. टॉपर्स की पहली पसंद इस बार भी एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) है. 48 रैंक वाले कैंडिडेट्स ने भी एम्स दिल्ली चुना है. आइए, देखें एम्स दिल्ली की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक क्या है.

NEET UG Counselling Result 2025: एमसीसी नीट यूजी राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. करीब 26608 छात्रों को सीट अलॉट की गई है, जिसमें से MBBS खी 22149 सीट है और बीडीएस की 3995 और बीएससी की 464 सीटें हैं. दिलचस्प बात ये है कि नीट टॉपर्स की पहली च्वॉइस एम्स दिल्ली (AIIMS Delhi) है.

पहले 48 टॉपर्स ने एम्स दिल्ली को चुना

48 रैंक तक वाले छात्रों ने एम्स दिल्ली को अपनी पहल पसंद बताई है. इसमें से 37 जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स हैं, 10 ओबीसी और एक ईडब्ल्यूएस को मिली है. 

  • जनरल कैटेगरी- 37 सीट 
  • ओबीसी-10 सीट 
  • ईडब्ल्यूएस- एक 

NEET UG Counselling Result 2025: कहां देखें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट? 

मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) ने मंगलवार रात नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया था. इसे देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं. 

AIIMS Delhi Opening and Closing Rank: क्या है एम्स दिल्ली की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक 

  • एम्स नई दिल्ली ओपनिंग रैंक -एआईआर 1 
  • एम्स नई दिल्ली क्लोजिंग रैंक- 1405 (एसटी) 

वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली 

  • ओपनिंग रैंक एआईआर – 49
  • क्लोजिंग रैंक – 7,556 (एसटी)

जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी 

  • ओपनिंग रैंक – AIR 50
  • क्लोजिंग रैंक – 6283 (एसटी) 

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी), नई दिल्ली

  • ओपनिंग रैंक- 54 
  • क्लोजिंग रैंक- 5543 (एसटी)

एम्स, जोधपुर 

  • ओपनिंग रैंक 55 
  • क्लोजिंग रैंक 7353 (एसटी) 

एम्स, भुवनेर 

  • ओपनिंग रैंक 60 , 
  • क्लोजिंग रैंक 14786 (एसटी) 

एम्स-भोपाल 

  • ओपनिंग रैंक 148 
  • क्लोजिंग रैंक 11713 (एसटी) 

एम्स नागपुर 

  • ओपनिंग रैंक 136
  • क्लोजिंग रैंक- 16192 (एसटी)

यह भी पढ़ें- NEET Success Story: कैंसर पीड़ित मां, किसान पिता…राजस्थान के इस लड़के ने नीट में रच दिया इतिहास

यह भी पढ़ें- NEET Success Story: न स्कूल न इंटरनेट…फिर भी NEET में 261 रैंक, भावुक कर देगी इस आदिवासी लड़के की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >