LU BPharm CUET Admission 2026: लखनऊ यूनिवर्सिटी (LU) ने BPharm एडमिशन 2026 को लेकर बड़ा बदलाव किया है. यूनिवर्सिटी के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में छात्रों को एडमिशन के लिए अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया नहीं करनी होगी, बल्कि CUET स्कोर के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा.
AKTU काउंसलिंग की नहीं पड़ेगी जरूरत
लखनऊ यूनिवर्सिटी में अब काउंसलिंग के लिए डॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित काउंसलिंग में शामिल नहीं होना पड़ेगा. केवल CUET UG स्कोर के आधार पर आपको एडमिशन मिल जाएगा. 2026-27 शैक्षणिक वर्ष से यह नियम लागू होगा. इससे छात्रों को पहले की तरह दो अलग परीक्षा या काउंसलिंग में शामिल नहीं होना होगा.
CUET UG परीक्षा में बैठना जरूरी है
यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि यदि किसी स्टूडेंट को LU से BPharma में एडमिशन लेना है तो उसका CUET UG में शामिल होना जरूरी है. बिना इसके प्रवेश नहीं मिलेगा. CUET UG रिजल्ट आने पर छात्र LU की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी स्कोर और मेरिट के आधार पर छात्रों को एडमिशन देगी.
LU में बीफार्मा में सीटों की संख्या
लखनऊ यूनिवर्सिटी में BPharm कोर्स के लिए लगभग 60 सीटें हैं. इन सीटों पर एडमिशन CUET UG स्कोर और मेरिट के आधार पर होगा. उम्मीदवार का 12वीं (PCB या PCM) से पास होना जरूरी है. न्यूनतम 50% अंक (General category) और आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी.
LU में BPharma के लिए कैसे करें अप्लाई?
- अभ्यर्थी LU की ऑफिशियल वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं.
- वेबसाइट के पॉप-अप अथवा एडमिशन पेज पर दिए गए LURNS लिंक पर क्लिक करें
- https://lkounivadm.samarth.edu.in
- रजिस्ट्रेशन पेज पर दाईं ओर दिए गए New Registration ऑप्शन पर क्लिक कर अपना लॉगिन आईडी बनाएं.
- लॉगिन आईडी बनाते समय वैलिड ईमेल आईडी अनिवार्य है, क्योंकि OTP उसी ईमेल पर भेजा जाएगा.
- लॉगिन बनने के बाद पुनः Login पर क्लिक कर नाम, पिता का नाम, माता का नाम सहित अन्य डिटेल डालकर अपनी प्रोफाइल पूरी करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद Application Form की लिंक पर क्लिक करें.
- प्रोग्राम चुनें और फीस भरें.
- अंत में कफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
यह भी पढ़ें- IIT कानपुर में कैसे बदलती है ब्रांच? जानें योग्यता, नियम और पूरा प्रोसेस
