JoSAA राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें अलॉटमेंट लेटर

JoSAA Round 1 Seat Allotment Result 2026: छात्रों को JEE Main या JEE Advanced रैंक, उनके द्वारा सेलेक्ट की गई च्वॉइसेज के आधार पर सीट मिलती है. सीट अलॉट होने के बाद छात्रों को रिपोर्टिंग करनी होती है.

JoSAA Round 1 Seat Allotment Result 2026: ज्वॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग 2026 के तहत राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे उम्मीदवार जिन्हें IIT, NIT, IIIT और GFTI संस्थानों में एडमिशन चाहिए, वे JoSAA काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट चेक कर सकतेह हैं.

किस आधार पर अलॉट हुई है सीट? 

छात्रों को JEE Main या JEE Advanced रैंक, उनके द्वारा सेलेक्ट की गई च्वॉइसेज, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट अलॉट की गई है. राउंड-1 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

देखें जोसा काउंसलिंग का शेड्यूल

इवेंटतारीख
राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट13 जून 2026
राउंड-1 ऑनलाइन रिपोर्टिंग शुरू13 जून 2026
सीट स्वीकृति शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि26 जून 2026
राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट30 जून 2026

कैसे करें JoSAA Round 1 Result 2026 

  • JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • View Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें.
  • JEE Main/JEE Advanced आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद सीट आवंटन का डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और फ्यूचर के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

सीट मिलने के बाद क्या करें?

राउंड-1 में सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी. इस दौरान उन्हें फीस जमा करनी होगी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. इसके अलावा उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार Freeze, Float या Slide ऑप्शन भी चुन सकते हैं.

  • Freeze: आवंटित सीट स्वीकार कर आगे की काउंसलिंग में भाग नहीं लेना.
  • Float: वर्तमान सीट स्वीकार करते हुए अगले राउंड में बेहतर संस्थान/कोर्स का इंतजार करना.
  • Slide: उसी संस्थान में बेहतर पसंदीदा ब्रांच मिलने की संभावना बनाए रखना.
रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऊपर दी गई तस्वीर पर क्लिक करें

देश के 138 संस्थानों में मिलेगा प्रवेश

JoSAA 2026 के माध्यम से देशभर के 138 प्रमुख तकनीकी संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा. इनमें 23 IIT, IISc बेंगलुरु, 31 NIT, 26 IIIT, IIEST शिबपुर और 56 अन्य सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थान (GFTI) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- IIT हैदराबाद का AI या CS कौन सी ब्रांच है बेस्ट? सीटें, कटऑफ और करियर स्कोप से समझें अंतर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >