62000 से ज्यादा सीटों पर होगी JoSAA Counselling, देखें IITs, NITs और IIITs की लिस्ट

JoSAA Counselling 2026: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया आज यानी 2 जून 2026 से शुरू हो रही है. इस साल 62000 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी. इंस्टीट्यूट वाइज कॉलेज और सीटों की डिटेल्स यहां देख सकते हैं.

JoSAA Counselling 2026 में इस बार छात्रों के लिए सीटों की कमी नहीं है. देश के 23 IIT, 31 NIT, 26 IIIT और 47 GFTI संस्थानों को मिलाकर कुल 62,769 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें IITs में 18,160 सीटें, NITs में 23,715 सीटें, IIITs में 9,940 सीटें और GFTIs में 10,954 सीटें हैं. यानी अगर आपका IIT में एडमिशन नहीं हो पाता है, तो NIT, IIIT और दूसरे सरकारी संस्थानों में भी हजारों सीटें मौजूद हैं.

ऐसे में काउंसलिंग (JoSAA counselling 2026) के दौरान सही कॉलेज और ब्रांच का चुनाव करना बेहद जरूरी होगा. जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling 2026) में रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- josaa.nic.in पर जाना होगा. कॉलेज वाइज सीटों की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं.

JoSAA Counselling 2026: 23 IITs में कितनी सीटें?

जोसा काउंसलिंग के माध्यम से सबसे पहले टॉप रैंक वाले स्टूडेंट्स को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में एडमिशन मिलता है. इस बार 23 IITs में कुल 18,160 सीटों पर एडमिशन होगा.

IIT का नामसीटें
IIT खड़गपुर1919
IIT (BHU) वाराणसी1589
IIT बॉम्बे1360
IIT रुड़की1353
IIT दिल्ली1239
IIT कानपुर1210
IIT (ISM) धनबाद1210
IIT मद्रास1121
IIT गुवाहाटी962
IIT पटना817
IIT रोपड़646
IIT हैदराबाद630
IIT जोधपुर610
IIT मंडी520
IIT भुवनेश्वर496
IIT इंदौर480
IIT धारवाड़385
IIT गांधीनगर360
IIT भिलाई329
IIT जम्मू305
IIT तिरुपति254
IIT पालक्काड200
IIT गोवा165

JoSAA Counselling 2026 Seat Matrix Details

31 NITs में कितनी सीटें?

देश में कुल 31 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NITs हैं. इनमें 23,715 सीटें हैं. NITs की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं-

NIT का नामसीटें
SVNIT सूरत1400
NIT कालीकट1278
MANIT भोपाल1203
NIT अगरतला1160
NIT रायपुर1159
NIT कुरुक्षेत्र1147
MNNIT इलाहाबाद1134
NIT जालंधर1103
NIT राउरकेला1060
NIT वारंगल1049
NIT तिरुचिरापल्ली1038
NIT पटना981
NIT दुर्गापुर969
NIT सुरथकल961
NIT हमीरपुर944
VNIT नागपुर933
NIT सिलचर903
NIT श्रीनगर899
MNIT जयपुर888
NIT जमशेदपुर751
NIT आंध्र प्रदेश480
NIT दिल्ली374
NIT पुडुचेरी275
NIT अरुणाचल प्रदेश230
NIT मणिपुर226
NIT गोवा224
NIT नागालैंड201
NIT उत्तराखंड200
NIT मिजोरम190
NIT सिक्किम190
NIT मेघालय165

IIITs में 9,940 सीटें

जोसा काउंसलिंग (JoSAA counselling 2026) के माध्यम से इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी IIITs में भी एडमिशन होता है. इस साल कुल 26 IIITs में एडमिशन होना है, जिनमें 9,940 सीटें हैं.

IIIT का नामसीटें
IIIT भोपाल705
IIIT मणिपुर660
IIIT नागपुर648
IIIT कांचीपुरम593
IIIT कोट्टायम556
IIITDM जबलपुर550
IIIT धारवाड़486
IIIT पुणे445
IIIT इलाहाबाद439
IIIT श्री सिटी438
IIIT वडोदरा415
IIIT ग्वालियर360
IIIT भागलपुर344
IIITDM कुरनूल331
IIIT कोटा330
IIIT रांची320
IIIT ऊना294
IIIT सूरत282
IIIT गुवाहाटी254
IIIT लखनऊ240
IIIT सोनीपत240
IIIT कल्याणी237
IIIT वडोदरा ICD दीव228
IIIT तिरुचिरापल्ली225
IIIT रायचूर220
IIIT अगरतला100

GFTIs में भी होगा एडमिशन

JoSAA Counselling में GFTIs (Government Funded Technical Institutes) ऐसे इंजीनियरिंग कॉलेज होते हैं जिन्हें केंद्र या राज्य सरकार से फंडिग मिलती है, लेकिन ये IIT, NIT या IIIT की श्रेणी में नहीं आते. इनमें कुल 10,954 सीटों पर एडमिशन होगा.

संस्थान का नामसीटें
BIT मेसरा1312
IIEST शिवपुर810
PEC चंडीगढ़800
GGV बिलासपुर690
SLIET625
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय545
BIT पटना463
गति शक्ति विश्वविद्यालय, वडोदरा366
IET DAVV इंदौर360
SMVDU कटरा335
पुडुचेरी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी317
BIT देवघर305
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू300
NIAMT291
IIIT भुवनेश्वर223
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा210
GKCIET मालदा201
IITRAM अहमदाबाद192
असम विश्वविद्यालय180
SPA दिल्ली175
तेजपुर विश्वविद्यालय165
SPA विजयवाड़ा132
SPA भोपाल132
JNU126
राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय120
NIELIT औरंगाबाद120
CSVTU भिलाई120
NIELIT गोरखपुर120
IIIT नया रायपुर119
हैदराबाद विश्वविद्यालय110
NIFTEM सोनीपत100
मिजोरम विश्वविद्यालय96
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान90
NIFTEM तंजावुर90
जे.के. इंस्टीट्यूट इलाहाबाद86
NEHU शिलांग80
ICT IOC भुवनेश्वर66
NIELIT रोपड़60
NIELIT पटना60
NIELIT अजमेर60
SGSITS इंदौर43
IICT भदोही36
IIHT वाराणसी33
IIHT सलेम30
CIT कोकराझार24
IUST पुलवामा20
NERIST निरजुली16

JoSAA Counselling 2026 शेड्यूल

जोसा काउंसलिंग (JoSAA Counselling 2026) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू हो रही है. उम्मीदवार 10 जून तक अपनी चॉइस लॉक कर सकेंगे और रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 11 जून 2026 शाम 5 बजे तय की गई है. JoSAA counselling 2026 के दौरान 8 जून को Mock Seat Allocation-1 और 10 जून को Mock Seat Allocation-2 जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: JoSAA काउंसलिंग क्या है? IIT-NIT में एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >