लाडले का एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय में कराने का एक और मौका, बढ़ गई लास्ट डेट

JNV Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन पाने के लिए अब 7 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं अप्लाई. अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ गई है. JNV के लिए अप्लाई करने की योग्यता और अन्य डिटेल जान लें.

JNV Admission 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) क्लास 6 में अपने बच्चों का एडमिशन कराना चाहते हैं तो आपके पास एक और मौका है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. इच्छुक और पात्र छात्र 7 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले अभ्यर्थी ऐज लिमिट, एलिजिबिलिटी और अन्य जरूरी डिटेल्स देख लें.

JNV Admission 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

छात्र 2026-27 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहा हो. आयु और अन्य पात्रता शर्तें NVS के प्रॉस्पेक्टस के अनुसार पूरी होनी चाहिए. छात्र उसी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है, जहां वह पात्रता नियमों के अनुरूप पढ़ाई या निवास करता हो.

JNV Admission Fees: यहां देखें आवेदन शुल्क

  • General/OBC/EWS: कोई शुल्क नहीं
  • SC/ST- कोई शुल्क नहीं

JNV Admission Important Dates: यहां देखें जरूरी डेट्स

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 7 जुलाई 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट: 7 अगस्त 2026
  • एडमिट कार्ड (समर बाउंड): नवंबर 2026
  • परीक्षा डेट (समर बाउंड): 28 नवंबर 2026
  • रिजल्ट: मार्च/अप्रैल (फोटो में 2026 लिखा है)

परीक्षा पास करने के बाद क्या होगा?

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 में एडमिशन Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) के माध्यम से होता है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. पात्र अभ्यर्थियों को पहले प्रवेश परीक्षा देनी होती है, जिसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है. चुने गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा.

75 प्रतिशत सीट ग्रामीण छात्रों के लिए रिजर्व

नवोदय विद्यालयों में आरक्षण के तहत कम से कम 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि अधिकतम 25% सीटें शहरी क्षेत्र के छात्रों के लिए हैं. इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण दिया जाता है. कम से कम एक-तिहाई (33%) सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं तथा दिव्यांग (PwBD) छात्रों के लिए 3% आरक्षण का भी प्रावधान है.

यह भी पढ़ें- काॅमर्स स्ट्रीम से हैं, ताे जाने यह 3 बेस्ट करियर ऑप्शन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >