झारखंड में आईटीआई एडमिशन प्रक्रिया के जरिए छात्रों को अलग अलग ट्रेड में तकनीकी शिक्षा और ट्रेनिंग दी जाती है ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें. इस बार आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है जिससे छात्र आसानी से घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं.
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 01 जून 2026 से हो चुकी है. छात्र 25 जून 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ट्रेड चयन कर सकते हैं. इसके बाद 29 जून 2026 को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इसी मेरिट लिस्ट के आधार पर आगे एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
Jharkhand ITI Admission 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iti.jharkhand.gov.in पर जाएं और रजिस्ट्रेशन करें.
- अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से लॉगिन बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
- अपनी पसंद के ITI ट्रेड और कॉलेज का चयन करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.
Jharkhand ITI Admission 2026 Notification Check Here
योग्यता और आयु सीमा
इस एडमिशन के लिए सबसे खास बात यह है कि न्यूनतम आयु 14 वर्ष रखी गई है. यानी 14 साल के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. अधिकतम आयु सीमा नियमों के अनुसार अलग अलग श्रेणियों के लिए लागू हो सकती है. शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है. जो छात्र तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छा मौका है.
आईटीआई कोर्स करने से छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में काम करने की अच्छी ट्रेनिंग मिलती है. इससे वे सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में नौकरी पा सकते हैं. झारखंड ITI एडमिशन 2026 खासकर उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है जो कम उम्र में स्किल डेवलपमेंट शुरू करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी की इस यूनिवर्सिटी में CUET से होगा एडमिशन, केवल BPharm कोर्स के लिए बदले नियम
