JEE Main 2026: इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट्स की टॉप च्वॉइस आज भी CSE है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के बूम ने इस ब्रांच की डिमांड को और बढ़ा दिया है. ऐसे में अगर आप JEE 2026 की तैयारी कर रहे हैं और आपका सपना IIT या NIT से CSE करना है, तो आपको अभी से कटऑफ, रैंक और स्कोर का पूरा गणित समझना जरूरी है.
IIT में CSE के लिए कितनी रैंक चाहिए?
देश के टॉप IIT जैसे IIT Bombay, दिल्ली और मद्रास में CSE सीट पाना बेहद मुश्किल होता है. आंकड़ों के मुताबिक, टॉप-7 IIT में कंप्यूटर साइंस के लिए आपकी JEE Advanced रैंक 60 से 600 के बीच होनी चाहिए. एक्सपर्ट की मानें तो IIT Bombay में CSE की रेस अक्सर टॉप 100 रैंक के अंदर ही खत्म हो जाती है. ऐसे में यहां पहुंचने के लिए टॉप परफॉर्मेंस की जरूरत है.
NIT में CSE के लिए JEE Main स्कोर कितना हो?
आईआईटी तो नहीं लेकिन जेईई मेन के जरिए आप NIT में एडमिशन पा सकते हैं. टॉप NITs जैसे त्रिची, राउरकेला, सूरतकल और वारंगल में CSE के लिए जनरल कैटेगरी की रैंक 1,000 से 5,000 के बीच होती है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली (National Institute of Technology Tiruchirappalli) को NIRF 2025 (इंजीनियरिंग) में 9वीं रैंक मिली है. इसका नाम बीटेक के लिए टाॅप इंस्टीट्यूट में आता है. वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) राउरकेला भी इंजीनियरिंग के लिए टाॅप काॅलेजों में शामिल है. इसे NIRF 2025 (इंजीनियरिंग) में 13वीं रैंक मिली है.
JEE 2026 के लिए सही स्ट्रैटजी क्या है?
99.5+ पर्सेंटाइल का लक्ष्य रखें – NIT में CSE के लिए कम से कम इतना स्कोर जरूरी माना जाता है.
JEE Advanced पर फोकस करें- IIT का सपना है तो एडवांस लेवल के कॉन्सेप्ट्स पर पकड़ बनाएं.
मॉक टेस्ट नियमित दें – NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध लेटेस्ट पैटर्न वाले पेपर्स से प्रैक्टिस करें.
एनालिसिस जरूरी है- हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों को पहचानें और सुधारें.
यह भी पढ़ें- Google में जॉब, 87 लाख का पैकेज! BTech के लिए बेस्ट है ये कॉलेज
