Electric Cars का रखते हैं शौक, IIT से करें ये कोर्स, देखें Career Options

IIT Delhi New Course: आईआईटी दिल्ली एक नया कोर्स शुरू करने वाला है. यह कोर्स एक साल की अवधि का होगा. इसे खासतौर पर कामकाजी लोगों के लिए तैयार किया गया है. यह कोर्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम में होगा. अगर आप भी ये कोर्स करना चाहते हैं तो इसके बारे में पूरी डिटेल हासिल कर लें.

IIT Delhi New Course: आईआईटी दिल्ली अपनी गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए जाना जाता है. यहां बीटेक के कई ब्रांच हैं और नए-नए शॉर्ट टर्म कोर्स कराए जाते हैं. वहीं अब आईआईटी दिल्ली एक नया कोर्स शुरू करने वाला है. आईआईटी दिल्ली ने अपने ऑटोमोटिव रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी सेंटर (CART) के माध्यम से ऑनलाइन पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा इन ईवी टेक्नोलॉजी लॉन्च किया है. 

IIT Delhi PG Diploma Course: एक साल का विशेष कार्यक्रम

यह कोर्स एक साल की अवधि का होगा. इसे खासतौर पर इंजीनियर, शोधकर्ताओं, उद्यमियों और पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है. इस कोर्स को करने के बाद प्रोफेशनल्स भारत के बढ़ते ईवी सेक्टर में योगदान देंगे. यह कोर्स ऑनलाइन है. 

IIT Delhi New Course: क्या-क्या सीखेंगे? 

  • बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम
  • पावर इलेक्ट्रॉनिक्स
  • पावरट्रेन डिजाइन
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
  • सुरक्षा प्रणालियां

IIT Delhi New Course: ऑनलाइन और कैंपस दोनों का अनुभव

यह डिप्लोमा सिर्फ ऑनलाइन क्लास तक सीमित नहीं है. छात्रों को लाइव लेक्चर के साथ-साथ कैंपस इमर्शन मॉड्यूल का भी मौका मिलेगा, जहां वे आईआईटी दिल्ली की लैब्स में रिसर्च प्रोजेक्ट्स और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग कर सकेंगे. 

IIT Delhi New Course: कोर्स पूरा करने के बाद फायदे

प्रोग्राम सफलतापूर्वक पूरा करने पर छात्रों को आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) का आधिकारिक स्नातकोत्तर डिप्लोमा सर्टिफिकेट मिलेगा. साथ ही वे संस्थान के एल्युमनाई नेटवर्क का हिस्सा बनेंगे, जिससे करियर ग्रोथ और नए अवसरों का मार्ग खुलेगा. 

IIT Delhi New Course: करियर ऑप्शन

  • ईवी डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग
  • रिसर्च एंड डेवलपमेंट
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
  • फ्लीट विद्युतीकरण
  • पॉलिसी मेकिंग

यह भी पढ़ें- अब भाषा नहीं बनेगी रुकावट, बंगाली, मराठी, तेलुगु समेत इन भाषाओं में होगी BTech की पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >