IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने वालों की मौज! इस बार बढ़ीं सीटें, यहां देखें पूरी लिस्ट

IIT Bombay BTech Admission 2026: जोसा काउंसलिंग के जरिए देश के टॉप IITs में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. साथ ही इस बार कितने सीट्स पर एडमिशन मिलेगा अब ये भी क्लियर हो गया. इस बार IIT बॉम्बे में सीटों की संख्या बढ़ी है.

IIT Bombay BTech Admission 2026: IIT Bombay देश के टॉप लेवल IITs की लिस्ट में आता है. अगर आप इस साल यहां एडमिशन लेने का प्लान कर रहे हैं तो सबसे पहले जान लें कि इस संस्थान में कितनी सीटें हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में तीसरा स्थान हासिल करने वाले IIT Bombay में इस साल कुल 1363 सीट्स पर एडमिशन मिलेगा. पिछले साल यहां कुल 1,360 सीट्स पर एडमिशन हुआ था. ऐसे में साफ है कि इस बार तीन सीट्स से संख्या बढ़ी है. 

IIT Bombay BTech Admission Process: कैसे मिलता है एडमिशन?

IIT बॉम्बे में एडमिशन के लिए JEE Advanced स्कोर हासिल करना जरूरी है. इसके बाद JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) में शामिल होना पड़ता है. JoSAA एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए IITs, NITs समेत सभी टेक्निकल कॉलेजों में सीट आवंटन किया जाता है. JoSAA काउंसलिंग के तहत देशभर के कुल 138 संस्थानों में एडमिशन दिया जाता है.

Iit बॉम्बे में कैसे मिलता है एडमिशन (pc-iit bombay official webiste)

IIT Bombay Seats: इस साल 3 सीटें बढ़ी हैं

पिछले साल IIT Bombay में सिर्फ 1360 सीट्स पर एडमिशन हुआ था जबकि इस बार 3 सीटें बढ़ी हैं. इस बार कुल 1363 पर एडमिशन मिलेगा. सिविल में 130 सीट्स, मैकेनिकल में 102, CS में 170 और EE में 90 सीटें तय हैं.

Program (ब्रांच)Total Seats
Aerospace Engineering66
Chemical Engineering113
Civil Engineering130
Environmental Science & Engineering37
Computer Science & Engineering170
Electrical Engineering90
Engineering Physics52
Mechanical Engineering169
Metallurgical Engineering & Materials Science102
Industrial Engineering & Operations Research36
Energy Engineering41
Chemistry (B.Sc)35
Economics (B.Sc)40
BS in Mathematics18
Applied Geophysics25
Electrical Engineering (5-Year Dual Degree)80

सबसे ज्यादा सीट्स CS ब्रांच में

सबसे ज्यादा सीट्स कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में हैं. इस ब्रांच में कुल 170 सीट्स पर एडमिशन मिलेगा. टेक्नोलॉजी के बढ़ते डिमांड के कारण CS इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की पहली पसंद बनते जा रहा है. CS के बाद सबसे ज्यादा सीट मैकेनिकल ब्रांच में है. वहीं सबसे कम सीट्स Environmental Science & Engineering, Industrial Engineering & Operations Research और Aerospace Engineering में है.

प्लेसमेंट है शानदार

IIT Bombay का प्लेसमेंट काफी शानदार है. यहां इंडियन ऑयल, SONY, एयर इंडिया, HP, IBM, महिंद्रा, Google, Microsoft, Qualcomm, Samsung जैसी कंपनी प्लेसमेंट के लिए आती हैं. 2025-26 की प्लेसमेंट रिपोर्ट के अनुसार, CS में 173 छात्रों को प्लेसमेंट मिला, इलेक्ट्रिकल में 106 और मैकेनिकल 171 प्लेसेंमेंट मिला.

यह भी पढ़ें- NIT Patna में बढ़ीं सीटें, जानें BTech कंप्यूटर साइंस में होंगे कितने स्टूडेंट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >