IIT BHU in QS World University Ranking 2026: इस बार क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के कई यूनिवर्सिटी ने टॉप रैंक हासिल की है. इनमें IIT BHU ने सबसे ज्यादा विषयों में रैंकिंग हासिल करके रिकॉर्ड बनाया है. इस कॉलेज को पिछले साल की तुलना में बड़ा सुधार माना जा रहा है. आइए आईआईटी बीएचयू की रैंकिंग को डिटेल्स में देखते हैं.
IIT BHU का इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में जलवा
इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के बड़े क्षेत्र में IIT (BHU) को 332वीं रैंक मिली है. वहीं नेचुरल साइंसेज को 451–500 के बीच जगह मिली है. कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम्स में संस्थान ने बड़ी छलांग लगाई है और 251–300 के बीच रैंक हासिल की है.
इसके अलावा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग दोनों को 201–250 की श्रेणी में स्थान मिला है. सिविल इंजीनियरिंग को भी 201–275 के बैंड में जगह मिली है.
दूसरे विषयों में भी मिली अच्छी रैंकिंग
इंजीनियरिंग के अलावा अन्य विषयों में भी IIT (BHU) को अच्छी रैंक मिली है. केमिकल इंजीनियरिंग और मटेरियल साइंस दोनों को 251–300 के बीच जगह मिली है. फार्मेसी ने पहली बार इस रैंकिंग में जगह बनाई और 201–250 के बैंड में पहुंच गया.
गणित को 301–350, फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी को 351–400 और एनवायरनमेंटल साइंसेज को 401–450 के बीच स्थान मिला है. वहीं बायोलॉजिकल साइंसेज को 651–700 के बीच रैंक मिली है. कुल मिलाकर 3 विषय टॉप 250 में, 7 विषय टॉप 300 में और 11 विषय टॉप 500 में शामिल हुए हैं.
IIT BHU ने इन सब्जेक्ट्स में बनाई जगह
| विषय | रैंक |
|---|---|
| Engineering & Technology | 332 |
| Natural Sciences | 451–500 |
| Computer Science & Information Systems | 251–300 |
| Electrical Engineering | 201–250 |
| Mechanical Engineering | 201–250 |
| Civil Engineering | 201–275 |
| Chemical Engineering | 251–300 |
| Materials Science | 251–300 |
| Pharmacy | 201–250 |
| Mathematics | 301–350 |
| Physics & Astronomy | 351–400 |
| Environmental Sciences | 401–450 |
| Biological Sciences | 651–700 |
IIT BHU के के डायरेक्टर प्रो अमित पात्रा ने इस उपलब्धि के लिए फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सभी की मेहनत का नतीजा है. उन्होंने यह भी बताया कि IIT (BHU) आगे रिसर्च को और मजबूत बनाने और दूसरे देशों के संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें: QS वर्ल्ड रैंकिंग में भारत का जलवा, IIT-JNU ने दुनिया को दिखाया दम
