कम रैंक से भी खुल सकता है IIT NIT का रास्ता, इन BTech ब्रांचों में लें एडमिशन

Best BTech Branch: JEE Main में भारी कंपटीशन के बावजूद, अगर आपकी रैंक बहुत टॉप नहीं आई है तो भी निराश होने की जरूरत नहीं. इस गाइड में जानिए वो बेस्ट ब्रांच, जो कम रैंक पर भी शानदार करियर के मौके देते हैं.

Best BTech Branch: CS को छोड़कर कई ऐसे ब्रांच है, जिनमें ज्यादा रैंक पर भी एडमिशन मिल जाता है. इस साल करीब जेईई मेन जनवरी सेशन के लिए करीब 14.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. ऐसे में कंप्टीशन काफी टफ होता है. कई स्टूडेंट्स परीक्षा क्वालिफाई तो कर लेते हैं लेकिन कटऑफ हाई होने के वजह से रैंक अच्छी नहीं होती है. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम कुछ ऐसे ब्रांच (Best BTech Branch) के बारे में बताएंगे, जहां आपको ज्यादा रैंक पर भी एडमिशन मिल जाएगा.

जेईई परीक्षा खत्म होने के साथ ही स्टूडेंट्स का अगला फोकस जेईई एडवांस परीक्षा पर है. दोनों परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स को ही IIT में एडमिशन मिलता है. परीक्षा क्वालिफाई भी कर लिया तो कई बार रैंक के वजह से मामला फंस जाता है.

हर ब्रांच में अलग-अलग रैंक पर मिलता है एडमिशन

हर ब्रांच में हालत एक जैसी नहीं होती है. 2026 के एडमिशन ट्रेंड बताते हैं कि टॉप IIT और लोकप्रिय ब्रांच जैसे कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) में आमतौर पर 100 से 500 के बीच ऑल इंडिया रैंक वाले छात्रों को ही मौका मिलता है. वहीं कई अन्य ब्रांच में 10,000 या उससे ज्यादा रैंक पर भी एडमिशन पॉसिबल है.

Best BTech Branch: कम कट-ऑफ वाली ब्रांच बन रही है पहली च्वॉइस

कृषि एवं खाद्य अभियांत्रिकी (Agricultural and Food Engineering), खनन इंजीनियरिंग (Mining Engineering) , टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी (Textile Technology), पर्यावरण विज्ञान (Environmental Science) जैसे ब्रांच का कटऑफ कम रहता है. IIT खड़गपुर में कृषि एवं खाद्य अभियांत्रिकी की क्लोजिंग रैंक लगभग 10,500 से 11,500 तक जाती है. इसी तरह IIT (ISM) धनबाद में खनन इंजीनियरिंग में JoSAA के बाद के राउंड में 15,000 से 16,000 रैंक तक सीट मिल सकती है.

ब्रांच (हिंदी में)ब्रांच (English)कट-ऑफ का ट्रेंड
कृषि एवं खाद्य अभियांत्रिकीAgricultural and Food Engineeringकम
खनन इंजीनियरिंगMining Engineeringकम
टेक्सटाइल टेक्नोलॉजीTextile Technologyकम
पर्यावरण विज्ञानEnvironmental Scienceकम

अन्य ब्रांच जहां लो रैंक पर मिलता है एडमिशन 

IIT के अकैडमिक एक्सीलेंस के कारण स्टूडेंट्स यहां एडमिशन लेना चाहते हैं. IIT में Geology, Geophysics, Chemistry, Biology में भी लो रैंक में एडमिशन मिलता है. जैसे IITs में Chemistry में 11,000+ रैंक तक सीट मिलने की संभावना रहती है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्हें इंजीनियरिंग न करके रिसर्च फील्ड में जाना है. रिसर्च के लिए स्टूडेंट्स IIT Bombay, IIT Madras और IIT Delhi जैसे संस्थान को चुनते हैं. 

यह भी पढ़ें- IIIT Kota: बना राजस्थान का नया टेक्नोलॉजी सेंटर, जानें एडमिशन से लेकर प्लेसमेंट डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >