IIIT Bangalore Admission Registration: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बेंगलुरु की ओर से साफ कहा गया है कि इस बार एडमिशन JoSAA काउंसलिंग के जरिए नहीं होगा. ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी नियम, पात्रता और चयन प्रक्रिया को ध्यान से समझ लेना चाहिए. जो छात्र Computer Science, Electronics, Artificial Intelligence और Data Science जैसे मॉडर्न टेक्नोलॉजी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे करें IIIT Bangalore Admission 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले IIIT Bangalore की आधिकारिक वेबसाइट iiitb.ac.in पर जाएं.
- Admission 2026 सेक्शन में जाकर BTech/Integrated MTech लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
- JEE Main या JEE Advanced की डिटेल्स अपलोड करें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स और फोटो अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
IIIT Bangalore Admission 2026 Direct Link
कोर्स डिटेल्स
| कोर्स का नाम | कोर्स का प्रकार | अवधि |
|---|---|---|
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) | बीटेक | 4 वर्ष |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) | बीटेक | 4 वर्ष |
| आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस (AI&DS) | बीटेक | 4 वर्ष |
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | इंटीग्रेटेड एमटेक | 5 वर्ष |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | इंटीग्रेटेड एमटेक | 5 वर्ष |
JEE स्कोर के आधार पर होगा चयन
IIIT Bangalore में एडमिशन पाने के लिए छात्रों का चयन JEE Main 2026 और JEE Advanced 2026 में प्राप्त All India Rank के आधार पर किया जाएगा. संस्थान उम्मीदवार की दोनों परीक्षाओं में आई सबसे बेहतर रैंक को स्वीकार करेगा. अगर किसी छात्र की JEE Main में अच्छी रैंक है और Advanced में कम, तो Main की रैंक को माना जा सकता है. इससे छात्रों को बेहतर मौका मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: UP में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली सरकारी नौकरी, जानें कैसे करें अप्लाई
